Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के रेलवे स्टेशनों पर होगी लिफ्ट, फ्री वाई-फाई सहित अन्य सुविधाएं
    Jharkhand Top News

    झारखंड के रेलवे स्टेशनों पर होगी लिफ्ट, फ्री वाई-फाई सहित अन्य सुविधाएं

    adminBy adminFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कुछ रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प करने का फैसला किया है। इसके तहत रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत झारखंड में कुमारधुबी, गिरिडीह, देवघर, मधुपुर, बासुकीनाथ, दुमका, शंकरपुर, जामताड़ा और विद्यासागर स्टेशनों की तस्वीर बदलने वाली है। परियोजना का उद्देश्य मल्टी मॉडल एकीकरण की परिकल्पना के लिए स्टेशनों पर सभी सुविधाओं को एक छत के नीचे लाना है।

    आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमिताभ चटर्जी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतरता के आधार पर स्टेशन के विकास को दर्शाती है। जैसे स्टेशनों तक पहुंचने के लिए सड़क व्यवस्था में सुधार, स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना में कियोस्क, स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ के तहत दुकानें, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, एग्जीक्यूटिव लाउंज, बैंक्वेट हॉल, लैंडस्केपिंग जैसी योजनाओं में सुधार किया जाएगा। साथ ही स्टेशन भवनों में सुधार, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, स्टेशनों के दोनों ओर एकीकरण, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल समाधान, गिट्टी रहित ट्रैक का प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार रूफ प्लाजा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही योजना पर काम शुरू किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू में अपराधियों ने थर्ड रेल लाइन पर टनल निर्माण स्थल पर बोलेरो फूंकी
    Next Article रेलवे ने महाशिवरात्रि पर दिया तोहफा, किफायती दर पर करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version