रांची। झारखंड में नक्सली संगठन माओवादियों ने 12 से 21 फरवरी तक 10 दिवसीय प्रतिरोध दिवस मनाने की घोषणा की है। यह विरोध झारखंड को माओवादी मुक्त करने के नाम पर कार्रवाई को लेकर है। इस संबंध में नक्सलियों के बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता बादल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन अर्टल मोड पर है।