नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स के ग्लोबल मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड सारंडोस ने शुक्रवार ने केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत एक कंटेंट और पोस्ट प्रोडक्शन हब के रूप में उभरा है।
अनुराग ठाकुर और टेड सारंडोस ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे भारत की क्षेत्रीय सामग्री न केवल दर्जनों भाषाओं में डब करके दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सामग्री बनी है बल्कि आज दुनिया भर में बेहद पसंद भी की जा रही है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नेटफ्लिक्स सूचना और प्रसारण मंत्रालय के लिए 25 लघु, प्रेरणादायक वीडियो बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। ये वीडियो देश भर में सरकारी एजेंसियां अपने सोशल मीडिया पर उपयोग कर रही हैं। इसके साथ इन वीडियो को दूरदर्शन नेटर्वक पर भी प्रसारित किया जा रहा है और देश भर के सार्वजनिक और निजी स्कूलों में वितरित भी किए जा रहे हैं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

