Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»भारत से तुर्किये भेजी जा रही राहत सामग्री भरे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस
    विदेश

    भारत से तुर्किये भेजी जा रही राहत सामग्री भरे विमान को पाकिस्तान ने नहीं दिया एयरस्पेस

    adminBy adminFebruary 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – भारतीय राहत सामग्री तुर्किये पहुंचाने के लिए विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा
    इस्लामाबाद/ अंकारा। तुर्किये में आए भीषण भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या पांच हजार पार कर गयी है। ऐसे में तुर्किये व सीरिया सहित भूकंप प्रभावित देशों की मदद के लिए पूरी दुनिया आतुर हो रही है। पाकिस्तान खुद अपनी आर्थिक हालत खराब होने के कारण मदद तो नहीं कर रहा, बल्कि भारत से तुर्किये को राहत सामग्री भेजने में भी अड़ंगा डाल रहा है। भारत से तुर्किये जा रहे राहत सामग्री भरे विमान को पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। इस कारण भारतीय राहत सामग्री को पहुंचाने के लिए विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ा।

    पाकिस्तान इस समय भीषण आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस बीच तुर्किये व सीरिया सहित छह देशों में आया भूकंप जानलेवा साबित हो रहा है। खुद के आर्थिक संकट के कारण पाकिस्तान तुर्किये के पीड़ितों की मदद नहीं कर रहा है, लेकिन भारत से तुर्किये जा रही राहत सामग्री को समय पर वहां पहुंचाने की राह भी पाकिस्तान ने कठिन कर दी है। पाकिस्तान ने भारत से तुर्किये को भेजी जाने वाली सहायता सामग्री के लिए अपने वायु क्षेत्र की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान को अपना दोस्त मानने वाला तुर्किये भी इस हरकत को लेकर निराश है।

    तुर्किये में भूकंप के बाद अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मलबे से लगातार शव निकाले जा रहे हैं। मृतकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। भूकंप की भयावहता को देखते भारत ने सहायता सामग्री तुर्किये भेजी है। यह सहायता सामग्री तुर्किये के लोगों तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए भारत ने पाकिस्तान से उसके वायु क्षेत्र का प्रयोग करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन मानवीय सहायता के लिए अपने वायु क्षेत्र का प्रयोग करने देने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान की इस हरकत की वजह से भारत को लम्बा रास्ता तय करके राहत सामग्री को पहुंचाना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझामुमो विधायक लोबिन ने मुख्यमंत्री और महाधिवक्ता पर साधा निशाना
    Next Article चीन को जासूसी गुब्बारे का मलबा नहीं लौटाएगा अमेरिका
    admin

      Related Posts

      आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

      May 22, 2025

      पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग के कर्मचारी को निष्कासित किया

      May 22, 2025

      व्हाइट हाउस में तनावपूर्ण मुलाकात: ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों की हत्या का लगाया आरोप

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आतंक की कीमत चुकानी होगी, पाकिस्तान का ‘स्टेट और नॉन-स्टेट’ एक्टर का नाटक नहीं चलेगाः प्रधानमंत्री
      • फरीदाबाद में मिला कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
      • कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना प्राथमिकता: विधायक
      • जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामला : डीएसपी शिवेंद्र की अग्रिम जमानत पर अब 23 मई को सुनवाई
      • प्रधानमंत्री ने झारखंड के तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का भी किया उद्घाटन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version