Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»त्रिपुरा में शांतिपूर्ण रहा मतदान, 80 फीसदी से अधिक वोटिंग
    देश

    त्रिपुरा में शांतिपूर्ण रहा मतदान, 80 फीसदी से अधिक वोटिंग

    adminBy adminFebruary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। त्रिपुरा विधानसभा की 60 सीटों के लिए गुरुवार को 3,337 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। यह अंतिम आंकड़ा नहीं है, क्योंकि मतदान के अंतिम समय 4 बजे तक भी कई मतदान केंद्रों पर बड़ी लाइनें देखी गईं। वोट प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा शुक्रवार तक आने की संभावना है।
    चुनाव आयोग के अनुसार छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान लगभग शांतिपूर्ण रहा और किसी भी बड़ी हिंसा, हमले, मतदाताओं को धमकाने की घटना को रिपोर्ट नहीं किया गया। छिटपुट घटनाओं को स्थानीय स्तर पर ही तैनात टीम ने संभाल लिया। किसी भी स्थान पर दोबारा मतदान कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी। यहां यह बताना खास होगा कि 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान 168 स्थानों पर दोबारा मतदान कराया गया था।
    चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। तीन विशेष पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया था और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई थी। आयोग का कहना है कि चुनावी खर्च पर लगातार नजर के चलते इस बार जब्त की गई सामग्री की कीमत 44.70 करोड़ रही जो कि 2018 के मुकाबले 25 गुना अधिक है। जब्त सामग्री में नकद, शराब, मादक पदार्थ, कीमती धातुएं और मुफ्त सामान शामिल हैं।
    आयोग ने बताया कि पहली बार ब्रू जनजाति प्रवासी मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का कई वर्षों बाद उपयोग किया। इस समुदाय से जुड़े मतदाताओं को शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए गए थे। 14,055 व्यस्कों ने 12 स्थानों में मतदाता सूची में खुद को शामिल कराया था। चार जिलों में इन मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
    पहली बार दिव्यांग और अस्सी वर्ष से अधिक मतदाताओं के लिए घर से ही वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई। 6,226 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं, 1277 दिव्यांगजनों और 488 आवश्यक सेवा कर्मियों ने फॉर्म 12डी भरा था। इनमें से कुल 7,788 ने घर से वोट डाला। ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने भी इसबार मतदान में उत्साह से भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिलंबित आईएएस पूजा सिंघल ईडी कोर्ट में सशरीर हुई हाजिर, आरोप गठन पर सुनवाई एक मार्च को
    Next Article भारत- नेपाल के बीच दो अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों का हुआ उद्घाटन
    admin

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version