हजारीबाग। वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को प्रादेशिक वन क्षेत्र के विभिन्न जंगलों में लगभग 20 एकड़ तैयार पोस्ते की फसल को नष्ट किया गया। चौपारण मुख्यालय के बिगहा जंगल, डोमाडांडी एवं करंजुवा जंगल में यह अभियान चलाया गया।
रेंजर कमलेश सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसमें संलिप्त सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। पूरी तरह से जंगलों से पोस्ते की फसल को नष्ट कर माफियाओं को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।