Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर सुबह 4 बजे से 42 घंटे तक खुला रहेगा
    देश

    महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर सुबह 4 बजे से 42 घंटे तक खुला रहेगा

    adminBy adminFebruary 17, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद/गिर सोमनाथ। गिर सोमनाथ जिले के वेरावल स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ में महाशिवरात्रि की विशेष तैयारियां की गई हैं। श्री सोमनाथ ट्रस्ट महाशिवरात्रि पर्व पर पारंपरिक रूप से विशेष पूजा-अर्चना और समारोह का आयोजन करेगा।
    मंदिर के चारों ओर आकर्षक सज्जा की गई है, वहीं दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। 17 फरवरी से 19 फरवरी के दौरान त्रि-दिवसीय विशेष आयोजन की तैयारी मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई है। महाशिवरात्रि पर 18 फरवरी को सोमनाथ मंदिर सुबह 4 बजे से लगातार 42 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।
    महाशिवरात्रि पर सोमनाथ मंदिर में चार प्रहर की विशेष पूजा-आरती, महामृत्युंजय यज्ञ, पालखी यात्रा, पार्थेश्वर महापूजन, ध्वजारोहण, पाघ पूजन, शोभायात्रा समेत कई आयोजन से पूरा माहौल शिवमय किया जाएगा। सोमनाथ और आसपास का पूरा क्षेत्र शिवरात्रि पर हर-हर महादेव से गुंजायमान होगा। दूरदराज के श्रद्धालुओं के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष क्लॉक रूम आदि की व्यवस्था की गई है।
    महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर सोमनाथ आने वाले श्रद्धालु पूजा विधि के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। प्रसाद, यज्ञकिट, सोमगंगा अभिषेक और गंगाजल के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। महाशिवरात्रि पर अधिक से अधिक परिवार सोमेश्वर महादेव की महापूजा कर सके, इसके लिए विशेष टाइम स्लॉट भी बनाया गया है। ध्वजा पूजन के लिए भी सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट ने विशेष व्यवस्था की है।
    इस महाशिवरात्रि महोत्सव से पाघ पूजन किया जाएगा। इसमें यजमान न्यौछावर पूजा विधि काउंटर पर अपना नाम दर्ज करवा कर पूजन में शामिल हो सकेंगे। इसके बाद पाघ की शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मंदिर परिसर में घूमेगी। इसके बाद सोमनाथ महादेव के शृंगार में इस पाघ का उपयोग किया जाएगा। महोत्सव का आरंभ ट्रस्ट की ओर से आयोजित पारंपरिक ध्वजा पूजा से की जाएगी।

    रुद्रिपाठ से गुंजायमान होगा सोमनाथ मंदिर परिसर

    महाशिवरात्रि को श्री सोमनाथ संस्कृत पाठशाला के ऋषिकुमार शांति पाठ करेंगे। सोमनाथ महादेव के सानिध्य में ब्राह्मणों की ओर से सतत रुद्रिपाठ किया जाएगा। इसके अलावा समुद्र तट के मारुति बीच पर पार्थेश्वर महापूजन किया जाएगा। इसका लाभ 251 यजमान परिवार ले सकेंगे। सोमनाथ महामृत्युंजय यज्ञ मंदिर प्रांगण में स्थित यज्ञशाला में 17 से 19 फरवरी को सुबह 7.30 से शाम 6.30 तक महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन होगा। इसमें सोमनाथ आने वाले श्रद्धालु महज 5 मिनट में आहूत प्राप्त कर यज्ञ का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे। पिछले साल श्रावण महीने में 16 हजार से अधिक परिवार ने 3.37 लाख से अधिक आहुति महादेव को अर्पित किया था।
    सोमनाथ महादेव के सानिध्य में सोमेश्वर महापूजन ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए किया जा सकता है। मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए 11 टाइम स्लॉट बनाए गए हैं। इसके अलावा सोमनाथ महादेव की विशेष विल्वपूजा समस्त देश से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा 17 से 18 फरवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम श्री सोमनाथ उत्सव-2023 का आयोजन किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के कटरा में सुबह भूकंप से हिली धरती
    Next Article भारत ने चीन-पाकिस्तान सीमा के लिए लेफ्टिनेंट जनरल राशिम बाली को बनाया नया कमांडर
    admin

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version