रांची | रांची में सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बड़े बेटे विवेक कुमार महतो ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आत्महत्या करने के पीछे क्या वजह रही है अब तक पता नहीं चला। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई।
जनरल कंपटीशन की तैयारी कर रहा था विवेक
जानकारी के अनुसार बेटे की आत्महत्या की खबर के बाद विधायक इंद्रजीत महतो और उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। बताया जा रहा है कि विवेक इंजीनियरिंग कर जनरल कंपटीशन का तैयारी कर रहा था। सूत्रों के अनुसार, विवेक महतो पिछले कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। उनका उपचार रांची के मेडिका अस्पताल में चल रहा था फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पिता की तबीयत की वजह से स्ट्रेस में था विवेक
विधायक इंद्रजीत महतो का बड़ा बेटा विवेक अपने पिता की बीमारी की वजह से स्ट्रेस में था। विधायक इंद्रजीत महतो का हैदराबाद में इलाज चल रहा है। वे लंबे समय से वहां भर्ती हैं। रिम्स में पोस्टमार्टम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तनाव की वजह से विवेक ने यह कदम उठाया है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि विवेक तनाव में था या नहीं।

