Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अररिया के सिकटी प्रखंड के पोखरिया आमगाछी स्कूल में फांसी लगाकर शिक्षक ने की खुदकुशी
    Breaking News

    अररिया के सिकटी प्रखंड के पोखरिया आमगाछी स्कूल में फांसी लगाकर शिक्षक ने की खुदकुशी

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 9, 2023Updated:February 9, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। अररिया के सिकटी प्रखंड के पोखरिया आमगाछी मध्य विद्यालय स्कूल के कक्षा में पंखा लटकाने वाली कड़ी में रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।मृतक शिक्षक गोपाल केसरी था,जिसका 16 जुलाई 2014 में इस विद्यालय में नियोजित हुआ था।शिक्षक के वर्ग कक्षा में खुदकुशी से स्कूल के शिक्षक और कर्मचारी समेत बच्चे स्तब्ध हो गये।जिसके बाद सिकटी थाना समेत अन्य अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई।जिसके बाद स्कूल में बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर समेत सिकटी थाना पुलिस शाहिद खां पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भिजवाया।

    स्कूल परिसर में घटना से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गये।सूचना पर मृतक की पत्नी समेत परिजन भी मौके पर पहुंचे और पूरा इलाका रूदन क्रंदन से चित्कार हो उठा।मृतक की पत्नी रचना गुप्ता भी बगल के स्कूल उत्कमित माध्यमिक विद्यालय बरूदह में शिक्षिका हैं।

    बताया गया कि प्रखंड के मध्य विद्यालय पोखरिया आमगाछी के शिक्षक गोपाल केसरी प्रतिदिन की भांति ससमय स्कूल पहुंचे थे।प्रार्थना वगैरह में भाग लेने के बाद सभी छात्र-छात्रा अपने-अपने क्लास में चले गये थे। घंटी बजने के बाद वर्ग कक्ष में जब वे नही पहुचे तो बच्चों ने कार्यालय में पूछा कि सर आज कक्षा में नही आये है। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे कक्षा में नही पहुंचे तो बच्चों ने उन्हे खोजना शुरू किया। सभी जगहों पर खोजने के बाद जब बच्चे ऊपर की कक्षा में गये तो शिक्षक को रस्सी के फंदे से लटका देखा।जिसके बाद बच्चों के हल्ला करने पर सभी लोग ऊपर की ओर दौड़ पड़े। शिक्षकों ने मिलकर उनको फंदे से उतारा तबतक उनकी मौत हो गयी थी।घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये।इसी क्रम में सिकटी थाना पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर सिकटी थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा।

    मृत शिक्षक की पत्नी रचना गुप्ता भी बगल के विद्यालय उत्कमित माध्यमिक विद्यालय बरूदह की शिक्षिका है। हाल के दिनों में उनकी शादी से उनको एक छोटा बच्चा भी है।घटना की सूचना मिलते ही बदहवासी की हालत में विद्यालय पंहुचकर पति के शव से लिपट कर हृदय विदारक चित्कार के साथ रोने लगी। जिससे माहौल एकदम से गमगीन हो गया।

    शिक्षक द्वारा खुदकुशी की सूचना पर बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर भी मध्य विद्यालय पोखरिया आमगाछी पहुचे। गमगीन माहौल में चीत्कार भरे रोने की आवाज़ सुनकर वे भी अचंभित हो गये और वहां मौजूद शिक्षिका और परिजनों को ढांढस बांधते हुए दूसरी सहयोगी शिक्षिकों को सम्हालने की बात करते हुए एम्बुलेंस मंगवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

    मामले में प्रधानाध्यापक शरणदेव पासवान की माने तो उनका कहना है कि विगत दो वर्षों से नेपाल स्थित विराटनगर में मनोचिकित्सक द्वारा इनका इलाज चल रहा था। वे लगातार अवसाद की स्थिति में थे।लगातार दवाई चल रहा था। अपने सहयोगी शिक्षकों से भी दूर और एकांत में रहते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री- जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना ही खिलेगा
    Next Article झगड़े से निजात पाने को पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या
    azad sipahi

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version