Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में हुआ काफी विकास : भाजपा
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर में हुआ काफी विकास : भाजपा

    adminBy adminFebruary 7, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को एक शोध रिपोर्ट के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे पूर्वोत्तर में काफी विकास हुआ है। आज यहां की जनता का मनोबल काफी बढ़ा है, क्योंकि उन्हें सही व्यवस्थाएं मिली हैं।
    भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल और लोकनीति प्रतिष्ठान के निदेशक डॉ. सुमीत भसीन ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर की त्रिपुरा से जुड़ी एक रिपोर्ट का विमोचन किया। डॉ सुमित भसीन ने रिपोर्ट के संबंध में कहा कि पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर, 2018 के बाद त्रिपुरा में लाए गए विकास के संबंध में अपने निष्कर्षों के माध्यम से, हाल के वर्षों में किसानों की आय में भारी वृद्धि और सामाजिक के साथ-साथ आर्थिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का खुलासा करता है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा के अंदर शोध में सामने आया है कि काफी बदलाव आया है। 2018 के बाद से किसानों की आय 98 प्रतिशत बढ़ी। इसी तरह गैस कनेक्शन, विद्युतीकरण, सड़कें हर क्षेत्र के विकास में काफी वृद्धि हुई है।
    उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व मजबूती आई है। त्रिपुरा में लड़कियों को न केवल स्कूल स्तर तक, बल्कि उनके स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अलावा, स्वयं सहायता समूहों की संख्या 40,000 से अधिक हो गई है, जो 2018 से पहले केवल 4,000 थी।
    केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में त्रिपुरा में काफी प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे पूर्वोत्तर में काफी विकास हुआ है। आज यहां की जनता का मनोबल काफी बढ़ा है, क्योंकि उन्हें सही व्यवस्थाएं मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर चमक रहा है। भाजपा के 9 साल के शासन ने हमारे देश में नई ऊर्जा का संचार किया है। मोदी की सरकार के रूप में किसी भी सरकार ने पूर्वोत्तर के विकास और समृद्धि की परवाह नहीं की।
    पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर पूर्वोत्तर को इतना महत्व नहीं देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार ने कभी भी पूर्वोत्तर के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम नहीं किया। इसके कारण पूर्वोत्तर काफी पीछे रह गया। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा देश ही नहीं, दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। यह डबल इंजन सरकार से ही संभव हुआ है।
    भाजपा नेता ने आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि हाल के बजट में ”कम्युनिकेशन” और ”कनेक्टिविटी” पर फोकस देशवासियों को सशक्त करेगा। इसमें नॉर्थ ईस्ट का खास ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में उत्तर पूर्व को कभी भी राष्ट्रीय एजेंडे में उचित महत्व नहीं दिया गया, जिस कारण यह क्षेत्र हमेशा पिछड़ा रहा। कांग्रेस की ‘लुक ईस्ट’ नीति पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस की ”पूरब की ओर देखो” नीति इतनी खोखली थी कि इसने जमीनी हकीकत को कभी छुआ ही नहीं। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तव में इस नीति को कार्योन्मुखी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति से बदलकर परिवर्तन लाया। उन्होंने कहा कि न केवल राष्ट्रीय स्तर पर, बल्कि त्रिपुरा ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति अर्जित की है। इस राज्य से निर्यात के साथ-साथ मजबूत बुनियादी ढांचे की उपस्थिति इसे विकास के पथ पर उच्च कदम उठाने दे रही है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा त्रिपुरा को ‘हीरा’ की संज्ञा दिये जाने को लेकर कहा कि उन्होंने हाई-वे, इनफॉर्मेशन-वे, रोडवे, रेलवे और एयरवेस की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। यह हीरा मॉडल त्रिपुरा में और समृद्धि सुनिश्चित करेगा।

    उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आज त्रिपुरा का चेहरा बदल चुका है और निश्चित रूप से राज्य में अगली सरकार भी भाजपा की बनेगी। सीपीएम और कांग्रेस ने 40 साल राज किया लेकिन उन्होंने कभी भी त्रिपुरा को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल के लोकसभा में बयान की भाजपा ने की निंदा
    Next Article अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए मोदी सरकार ने बदले नियम : राहुल गांधी
    admin

      Related Posts

      विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

      May 23, 2025

      आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

      May 23, 2025

      छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मारे गए केशव राव सहित 12 करोड़ 33 लाख के इनामी 27 नक्सलियों की हुई शिनाख्त

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version