Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आम चुनाव 2024: देश में कुल 96.88 करोड़ पंजीकृत मतदाता
    देश

    आम चुनाव 2024: देश में कुल 96.88 करोड़ पंजीकृत मतदाता

    adminBy adminFebruary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने आगामी आम चुनावों के लिए मतदाता सूची को अपडेट कर लिया है। आयोग के अनुसार देश में कुल 96.88 (96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926) करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। दुनिया में सबसे बड़ी यह मतदाता संख्या तय करेगी कि देश में अगली सरकार किसकी होगी।

    आयोग के अनुसार 1 जनवरी, 2024 की अर्हता तिथि के साथ महीनों लंबे गहन विशेष सारांश संशोधन 2024 (एसएसआर 2024) अभ्यास के बाद आम चुनाव 2024 से पहले देश भर के सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसमें निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर और असम में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण भी शामिल हैं।

    आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 2019 के चुनावों में 89.6 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे। इस बार महिला मतदाता पंजीकरण में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इनकी संख्या 43.1 करोड़ से बढ़कर 47.1 करोड़ हो गई है। मतदाता सूची में 2.63 करोड़ से अधिक नए मतदाताओं को शामिल किया गया है। इनमें से लगभग 1.41 करोड़ महिला मतदाता हैं। यह नए नामांकित पुरुष मतदाताओं ( 1.22 करोड़) से 15 प्रतिशत अधिक हैं। लिंग अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है। 18-19 और 20-29 आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है।

    आयोग का कहना है कि सत्यापन के बाद 1 करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 मृतकों और स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें 67 लाख 82 हजार 642 मृत मतदाता, 75 लाख 11 हजार 128 स्थायी रूप से स्थानांतरित/अनुपस्थित मतदाता और 22 लाख 5 हजार 685 डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं।

    आयोग के अनुसार पुरुष मतदाता 49 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994 और महिला मतदाता 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888 हैं। तृतीय लिंग मतदाता 48 हजार 44 और दिव्यांग मतदाता 88 लाख 35 हजार 449 हैं। 18-19 आयु वर्ग के तहत 1 करोड़ 84 लाख 81 हजार 610 मतदाता हैं जबकि 20-29 आयु वर्ग के तहत 19 करोड़ 74 लाख 37 हजार 160 मतदाता हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918 मतदाता हैं।100 साल से अधिक आयु वाले मतदाताओं की संख्या 2,38,791 है। मतदाता-जनसंख्या (ईपी) का अनुपात 66.76 प्रतिशत है।।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलैंड स्कैम के आरोपी अमित अग्रवाल की जमानत पर फैसला सुरक्षित
    Next Article राज्यसभा सदस्यों को शनिवार को सदन में उपस्थित रहने लिए भाजपा ने जारी किया व्हिप
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version