Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मजबूत शुरुआत के बाद शेयर बाजार पर दबाव, निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड
    बिजनेस

    मजबूत शुरुआत के बाद शेयर बाजार पर दबाव, निफ्टी ने बनाया मजबूती का नया रिकॉर्ड

    adminBy adminFebruary 21, 2024Updated:February 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बनता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। निफ्टी ने ओपनिंग के साथ ही ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार गिर कर कुछ समय के लिए लाल निशान में भी पहुंच गया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.10 प्रतिशत और निफ्टी 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंडालको इंडस्ट्रीज, आयशर मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2.72 प्रतिशत से लेकर 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, हीरो मोटोकॉर्प, इंफोसिस, बीपीसीएल और एक्सिस बैंक के शेयर 1.89 प्रतिशत से लेकर 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,037 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,326 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 711 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 210.08 अंक की मजबूती के साथ 73,267.48 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण ये सूचकांक लाल निशान में गिर कर 72,980.58 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से थोड़ी ही देर में इस सूचकांक ने हरे निशान में वापसी कर ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 73.11 अंक की मजबूती के साथ 73,130.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी में आज 51.90 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 22,248.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण ये सूचकांक लाल निशान में 22,189.80 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर थोड़ी ही देर में इस सूचकांक को हरे निशान में पहुंचा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 14.70 अंक की बढ़त के साथ 22,211.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 349.24 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73,057.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 74.70 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की छलांग लगा कर 22,196.95 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Boom in stock market bse nse
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    Next Article मुख्यमंत्री आवास में 22 को होगी सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक
    admin

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी

      June 13, 2025

      शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का

      June 13, 2025

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version