12वें मंत्री को लेकर सत्ता गलियारे में हलचल
मुकेश कुमार सिंह
लातेहार। लातेहार में झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं में इस बात की चर्चा चहुंओर है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 12वें मंत्री पद पर झामुमो के दावे को स्वीकार कर लिया है। जब से राज्य में गठबंधन की सरकार बनी है, तब से 12वें मंत्री का पद खाली है। इधर, चंपाई सोरेन की सरकार में उस पद को लातेहार से विधायक बैद्यनाथ राम को मंत्री बनाने की हलचल सत्ता के गलियारे में एक बार फिर जोर से चल रही है।
स्थानीय झामुमो नेताओं का दावा है कि जो पेंच था, उसे सुलझा लिया गया है। इसलिए चंपाई सोरेन सरकार जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए वैद्यनाथ राम को बजट सत्र के बाद शपथ दिलायेगी।
यह था पेंच, ऐसे सुलझा मसला
दरअसल राज्य में 2019 में गठित हेमंत सोरेन सरकार के समय से ही झामुमो और कांग्रेस के पेंच के कारण 12वां मंत्री पद रिक्त चल रहा था। मगर हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद गठित नयी चंपाई सोरेन सरकार ने 12वें मंत्री के तौर पर राजभवन में बैद्यनाथ राम का नाम भेजा था। एन वक्त पर कांग्रेस पार्टी के दबाव और विवाद उत्पन्न होने के बाद बैद्यनाथ राम को राजभवन से आमंत्रण मिल जाने के बाद भी उन्हें बीच रास्ते से वापस कर दिया गया। इसके बाद विधायक बैद्यनाथ राम के तेवर तल्ख हो गये। उन्होंने अपना अलग रास्ता चुनने की चेतावनी दे डाली थी। मगर चंपाई सोरेन और झामुमो के वरिष्ठ नेताओं ने व्यक्तिगत तौर पर बैद्यनाथ राम से बात की। उन्हें समझाया। सीएम ने बैद्यनाथ राम से दो-तीन दिनों का समय मांगा था। इसके बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दिल्ली गये। झामुमो नेताओं का दावा है कि उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की। इसमें यह पेंच को सुलझा लिया गया। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इधर लातेहार में भी झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के बीच अभी हलचल बढ़ गयी। लोग सीधी जुबां नहीं बोल रहे हंै, पर अंदर ही अंदर हलचल चल रही है।
इधर झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा है कि विधायक अगर मंत्री बन जाते हैं, तो राज्य के विकास में चार चांद लगायेंगे। लातेहार में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को त्वरित कराने का काम करेंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



