Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»घोषणा पत्र के लिए पलामू लोस क्षेत्र में 18416 लोगों से सुझाव लेगी भाजपा
    झारखंड

    घोषणा पत्र के लिए पलामू लोस क्षेत्र में 18416 लोगों से सुझाव लेगी भाजपा

    adminBy adminFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार से पलामू में विकसित भारत-मोदी की गारंटी संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरूआत की। इस सिलसिले में बीजेपी जिला कार्यालय में पलामू के सांसद वीडी राम ने पत्रकारों को संबोधित किया।

    सांसद ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पूरे देश के एक करोड़ से अधिक लोगों के सुझाव, उनकी आकांक्षाओं और विचारों को जानने का लक्ष्य रखा गया है। पलामू लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां 18416 लोगों से सुझाव लिया जायेगा। इसके अंतर्गत आने वाले 6 विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक से 3069 लोगों से सुझाव लिया जायेगा, ताकि विकसित भारत संकल्प पत्र का आधार बनाया जा सके।

    सांसद ने कहा कि अभियान को दो चरणों में विभाजित किया गया है। पहला अभियान लांच किया गया है। दूसरा सुझाव एकत्रित के लिए जनसंपर्क गतिविधियां चलायी जायेंगी। कार्यक्रम में सुझाव एकत्रित करने के लिए सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल नंबर (9090902024) और नमो ऐप की सुविधा बहाल की गयी है। जन-जन से सुझाव एकत्रित करने के लिए एलईडी प्रचार वाहन चलाया जायेगा।

    सांसद ने कहा कि 125 को होर्ट मिलन एवं संवाद कार्यक्रम देश के 125 प्रमुख स्थानों पर विशेष समुदायों जैसे उद्योगपति, स्टार्टअप्स के फाउंडर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद किया जायेगा एवं उनके सुझाव लिये जायेंगे। छह हजार मतपेटियां रखी जायेंगी। गोष्ठी के माध्यम से भी सुझाव एकत्रित किया जायेगा। घर-घर जनसंपर्क चलाया जायेगा एवं 10 लाख बूथों पर डिजिटल माध्यम से सुझाव लिया जायेगा। चतरा संसदीय क्षेत्र के पांकी विधानसभा क्षेत्र का भी सुझाव यहीं से एकत्रित किया जायेगा।

    इस मौके पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम ओझा, प्रेम सिंह, विनोद सिंह, मंगल सिंह, विजय ओझा, सरेन्द्र विश्वकर्मा सहित अन्य पार्टी नेता मौजूद थे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल होने की नहीं मिली इजाजत, हाइकोर्ट ने याचिका खारिज की
    Next Article यूथ फेस्ट में डीएसपीएमयू के छात्रों ने दिखाया हुनर
    admin

      Related Posts

      ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य

      July 31, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही

      July 31, 2025

      जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version