Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
    Top Story

    जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जल स्रोतों से अतिक्रमण अविलंब हटायें
    नगर विकास सचिव, जल संसाधन सचिव, रांची उपायुक्त और एडमिनिस्ट्रेटर रांची नगर निगम हुए हाजिर
    रांची। हाइकोर्ट ने झारखंड में जल स्रोतों एवं नदियों अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर राज्य सरकार एवं नगर निगम को कड़े निर्देश दिये हैं। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मौखिक कहा कि राज्य में जल स्रोतों का संरक्षण बेहद जरूरी है। जल स्रोतों की कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनाया जाना चाहिए, इसे कटीली तारों से घेर कर इसे प्रोटेक्ट किया जाना चाहिए। ताकि किसी तरह का कोई अतिक्रमण ना हो सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि राज्य में जल स्रोतों एवं नदियों के संरक्षण एवं इसे अतिक्रमण मुक्त करने पर राज्य सरकार करवाई जमीनी स्तर पर देखनी चाहिए। सरकार को जल स्रोत एवं नदियों से अविलंब अतिक्रमण हटाने का निर्देश कोर्ट ने दिया। कोर्ट के पूर्व के आदेशों की आलोक में अबतक की गयी कार्रवाई के संबंध में राज्य सरकार को शपथ दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की सुनवाई 22 अगस्त निर्धारित की। राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कोर्ट को बताया कि सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से राज्य के जल स्रोतों एवं नदियों पर निगाह रखी जा रही है। समय-समय पर सरकार की ओर से जलस्रोतों एवं नदियों से अतिक्रमण हटाने की कई करवाई हुई है। सरकार की ओर से अधिवक्ता शाहबाज अख्तर, गौरव राज उपस्थित थे। हस्तक्षेपकर्ता की ओर से खुशबू कटारुका ने पक्ष रखा। जबकि रांची नगर निगम की ओर से अधिवक्ता एलसीएन सहदेव ने पक्ष रखा।

    गुरुवार को राज्य में जल स्रोतों के संरक्षण के संबंध में कोर्ट के स्वत: संज्ञान की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। कोर्ट के आदेश के आलोक में गुरुवार को नगर विकास सचिव, जल संसाधन सचिव, रांची उपायुक्त एवं एडमिनिस्ट्रेटर रांची नगर निगम कोर्ट के समक्ष हाजिर हुए। हालांकि सरकार का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने इन सभी को अगली सुनवाई में उपस्थित होने से छूट प्रदान की। यहां बता दें कि हाइकोर्ट ने अपने पूर्व के आदेश में राज्य के सभी जिलों में जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई करने, जल स्रोतों से अतिक्रमण हटाने के बाद वहां फिर से कोई अतिक्रमण न हो इस पर ध्यान रखने, जल स्रोतों ठोस कचरा जाने से रोकने आदि के संबंध में दिशा निर्देश सरकार को दिया था। जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर टास्क फोर्स गठित कर उसकी स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी थी। हस्तक्षेपकर्ता की ओर से पूर्व की सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि रांची के बड़ा तालाब की सफाई सही ढंग से नहीं हो पा रही है। वहीं एमिकस क्यूरी ने कोर्ट को बताया था कि राजधानी रांची के कांके डैम, धुर्वा डैम एवं गेतलसूद डैम में अतिक्रम किया गया है। कोर्ट के पूर्व के आदेशों का अनुपालन राज्य सरकार नहीं कर रही है। खंडपीठ ने आज राज्य में जल स्रोतों के संरक्षण एवं रांची के तीन डैम की साफ -सफाई और उसे अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर दायर जनहित याचिका की सुनवाई की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
    Next Article बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
    shivam kumar

      Related Posts

      यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष

      August 1, 2025

      विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक

      August 1, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए रवाना, धनबाद में आईआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

      August 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
      • भारत पर टैरिफ का बोझ डाल कर अमेरिका का नुकसान कर गये ट्रंप
      • विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक
      • बंगाल में असली आधार कार्ड सेंटर की आड़ में चल रहा था फर्जी आधार बनाने का रैकेट, बांग्लादेशी घुसपैठियों को दिए जा रहे थे कार्ड
      • बर्दवान जेल में कैदियों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version