Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चंपाई सोरेन की सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में 47, विपक्ष को मिले मत 29
    Jharkhand Top News

    चंपाई सोरेन की सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में 47, विपक्ष को मिले मत 29

    adminBy adminFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के पहले दिन सोमवार को चंपाई सोरेन की नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस, राजद गठबंधन की सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विश्वास प्रस्ताव पर हुए मतदान में चंपाई सोरेन सरकार को 47 मत मिले, जबकि विपक्ष में 29 वोट पड़े।

    जमशेदपुर पूर्वी के निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मतदान से दूरी बना ली। सत्ता पक्ष के एक विधायक रामदास सोरेन बीमार होने की वजह से सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। विधायक इंद्रजीत महतो बीमारी की वजह से वोट देने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। निर्दलीय विधायक अमित महतो अनुपस्थित रहे। कमलेश सिंह ने विपक्ष के समर्थन में वोट किया। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के बाद कुछ देर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। फिर से सदन की कार्यवाही विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में शुरू हुई। फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरकार बनाने का अपना दाना पेश किया, जिसके बाद विस अध्यक्ष ने पक्ष और विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका दिया।

    दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद फ्लोर टेस्ट हुआ, जिसमें सत्ता पक्ष को 47 तो विपक्ष को 29 वोट मिले। वोटों की गिनती के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने पहले सत्ता पक्ष को हां कहते हुए अपनी जगह पर खड़े होने को कहा। विपक्ष के लिए भी यही तरीका अपनाया गया। विधानसभा कर्मियों ने दोनों पक्षों की उपस्थितियों की गिनती की, जिसके बाद सत्ता पक्ष फ्लोर टेस्ट में पास हो गया। अब सारी राजनीतिक गतिविधियों पर विराम लग गया। चंपाई सोरेन अब पूर्ण रूप से सरकार को चलाएंगे।

    किसे कितने वोट मिले

    सत्ता पक्ष- जेएमएम-28, कांग्रेस-17 (प्रदीप यादव को लेकर), राजद-01, माले-01

    विपक्ष- भाजपा- 25 (बाबूलाल को लेकर), आजसू-03, एनसीपी-01 (कमलेश सिंह)

    कड़ी सुरक्षा में वोट देने आए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    ईडी की कस्टडी में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय से विधानसभा पहुंचे। विधानसभा पहुंचते ही ईडी की टीम गेट नंबर एक पर रुक गयी। वहां से हेमंत सोरेन विधानसभा के सुरक्षाकर्मियों की सुरक्षा में विधानसभा में दाखिल हुए। वो पहले की तरह नेता सदन की कुर्सी पर नहीं बैठे। उन्हें सत्ता पक्ष की तरफ वाली आगे की कतार में बैठने की जगह मिली। अपने कुछ साथियों से उन्होंने बात भी की। लेकिन कोर्ट की मनाही की वजह से उन्होंने मीडिया में किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया।

    मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सात फरवरी को मंत्रिमंडल का करेंगे विस्तार

    बहुमत साबित करने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सात फरवरी को अपना मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस दिन मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराये जाने की संभावना है।

    सरकार का विश्वास मत हासिल करने के बाद सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को दूसरी तरफ ले जाकर बैठ गए और लंबी मंत्रणा की। अपने पॉकेट से एक कागज निकालकर चंपाई सोरेन को सौंपा और करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत की। ऐसा माना जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल का खाका और विभागों के बंटवारे की सूची चंपाई सोरेन को सौंप दिया है।

    जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सात फरवरी को अपने बाकी बचे मंत्रियों का शपथ ग्रहण कराएंगे और मंत्री परिषद का विस्तार करेंगे। उसी दिन देर शाम तक मंत्रालय का भी बंटवारा कर दिए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार चार वर्षों से रिक्त पद 12वां बर्थ भी इस बार भरा जाएगा।

    राजद को छोड़ दिया जाए तो जेएमएम और कांग्रेस में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। सोरेन परिवार की सीता सोरेन और बसंत सोरेन दोनों को मंत्रिमंडल में एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं और भी कुछ चेहरे बदल सकते हैं।वहीं कांग्रेस की तरफ से भी कई नाम सामने आ रहे हैं। इसमें प्रदीप यादव, दीपिका पांडे और जयमंगल उर्फ अनुप सिंह का नाम चल रहा है।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरुण कुमार राय ने झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में ली शपथ
    Next Article मुंबई से गिरफ्तार करके मौलाना अजहरी को जूनागढ़ लेकर पहुंची गुजरात एटीएस
    admin

      Related Posts

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में नौ तक बारिश की संभावना

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version