Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वर्ष 2027 तक 20 लाख आवासविहीन परिवारों को देंगे पक्का मकान : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन
    Jharkhand Top News

    वर्ष 2027 तक 20 लाख आवासविहीन परिवारों को देंगे पक्का मकान : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन

    adminBy adminFebruary 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    तीन दिवसीय “राजकीय इटखोरी महोत्सव” के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन।

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने चतरा जिला के इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी से झारखंड वासियों की सुख-समृद्धि एवं उन्नति की कामना की।

    सभी वर्ग-समुदाय के धार्मिक स्थलों को संरक्षित करना प्राथमिकता

    पैसों के अभाव में झारखंड के बच्चों की पढ़ाई नहीं छूटने देंगे

    वर्ष 2027 तक 20 लाख आवासविहीन परिवारों को देंगे पक्का मकान

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि समाज के अंदर सबसे ज्यादा देवी माँ का ही पूजा-अर्चना की जाती है। संसार में माँ का अलग और महत्वपूर्ण स्थान है। चाहे वो भगवान रूपी देवी माँ हो या मनुष्य को जन्म देने वाली माँ हो, माँ सदैव पूजनीय एवं वंदनीय होती हैं। मनुष्य जीवन को अत्याचार और दुराचार से बचाने के लिए ही देवी माँ का अवतरण होता है। माँ ही हम सभी का दशा-दिशा तय करती हैं। हम सभी लोग विद्या, ज्ञान के लिए सरस्वती माता का वंदन करते हैं, वहीं सुख समृद्धि और वैभव के लिए लक्ष्मी माँ का पूजा-अर्चना करते हैं। इसी प्रकार माँ भद्रकाली के पूजन से हम सभी लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैने आज चतरा जिला के इटखोरी स्थित माँ भद्रकाली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के अवसर पर मैं पूरे राज्यवासियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज चतरा जिला के इटखोरी माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित “राजकीय इटखोरी महोत्सव” को संबोधित करते हुए कहीं।

    सभी वर्ग-समुदाय के धार्मिक स्थलों को संरक्षित करना प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने पहले से ही यह तय कर रखा है कि राज्य के भीतर सभी धर्म-समुदाय के धार्मिक स्थलों को संरक्षित किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में ही हमारी सरकार ने शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी वर्ग समुदाय के धार्मिक स्थलों का सुंदरीकरण कार्य करते हुए संरक्षित करने का काम कर रही है। आज राजकीय इटखोरी महोत्सव के अवसर पर विभिन्न वर्ग-समुदायों के धर्मगुरु भी यहां उपस्थित हैं। आज बहुत उमंग और खुशी का दिन है। हम सभी लोग आज माता रानी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। किसी भी वर्ग-समुदाय के लोगों को उनके धार्मिक आस्था पर कोई ठेस न पहुंचे इस हेतु हमारी सरकार कृतसंकल्पित है। इटखोरी देश और दुनिया में एक बड़ा धार्मिक स्थल के रूप में विकसित कर रहा है। आने वाले समय में इटखोरी एक जाना पहचाना धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित हो यह राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

    वर्ष 2027 तक 20 लाख आवासविहीन परिवारों को देंगे पक्का मकान

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि वर्ष 2027 तक हमारी सरकार राज्य के 20 लाख आवासविहीन परिवार को पक्का मकान देगी, जो लोग आज मिट्टी के कच्चे घरों पर या झुग्गी-झोपड़ियों पर रहने को विवश हैं उन्हें प्राथमिकता के तौर पर हम पक्का मकान देने का कार्य प्रारंभ कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आधुनिक युग में देश और दुनिया जब इतनी रफ्तार से विकास कर रहा है तब हम झारखंड को किसी भी हाल में पीछे नही रहने देंगे। झारखंड हमेशा से खनिज संपदाओं वाला राज्य माना जाता है, परंतु विडंबना है कि हमारी खनिज संपदाओं का सबसे ज्यादा लाभ दूसरे प्रदेश के लोगों ने लिया है। हमारी सरकार हर हाल में इस स्थिति को बदलेगी। यहां के मूलवासी और आदिवासी समाज को हम सामाजिक, आर्थिक तथा शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की सोच को आगे बढ़ते हुए राज्य को हर क्षेत्र में प्रगति की ओर ले जाना है।

    पैसा नहीं बनेगी बाधा, पढ़ने वाले बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करेंगे मदद

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी, दलित, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चे-बच्चियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ हमारी सरकार दे रही है। अब हमारे बच्चों की पढ़ाई पैसों के कारण नहीं रुकेगी। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इन सभी वर्गों के बच्चों-बच्चों के लिए शिक्षा का जो ‘दीया’ जलाने का कार्य कर दिखाया है, उसे कभी बुझने नहीं दिया जाएगा। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत है। शिक्षित समाज से ही विकसित राज्य का निर्माण किया जा सकेगा।

    इस अवसर पर मंत्री सत्यनानन्द भोक्ता, मंत्री बादल, विधायक किशुन कुमार दास, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, बौद्ध धर्म गुरु स्वामी रविंद्र कीर्ति जी, धर्म गुरु श्री नांगजेय दोरजे जी, प्रधान पुजारी नागेश्वर जी, दिगम्बर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन सहित अन्य गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवा शिवाजी के चरित्र को अपने क्षेत्र में अपनाएं : सुदेश महतो
    Next Article भाजपा में शामिल होने के बाद साफ-पाक हो जा रहे हैं ट्रायल फेस कर रहे सांसद, विधायक: सुप्रियो भट्टाचार्य
    admin

      Related Posts

      प्रदर्शन के दौरान बवाल के मामले में पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव समेत पांच आरोपी बरी

      May 5, 2026

      ‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’, बंगाल चुनाव रिजल्ट पर ममता का बड़ा बयान

      May 5, 2026

      बंगाल में सियासी भूचाल! बीजेपी की जीत के बाद आसनसोल में खुला बंद पड़ा दुर्गा मंदिर

      May 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रदर्शन के दौरान बवाल के मामले में पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव समेत पांच आरोपी बरी
      • ‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’, बंगाल चुनाव रिजल्ट पर ममता का बड़ा बयान
      • बंगाल में सियासी भूचाल! बीजेपी की जीत के बाद आसनसोल में खुला बंद पड़ा दुर्गा मंदिर
      • बंगाल की प्रचण्ड जीत के बाद दिल्ली के कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
      • बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का 7 मई को होगा विस्तार,गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version