नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 4 बजे ईडी की शिकायत पर अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए उन्हें 17 फरवरी को पेश होने को कहा है। बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दिल्ली की अदालत में दर्जी दाखिल की थी। ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट से शिकायत की है कि केजरीवाल 5 बार समन भेजने के बाद भी उपस्थित नहीं हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय की इस अर्जी पर बुधवार यानी आज शाम 4 बजे फैसला सुनाया है। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के सीएम को शराब घोटाले से जुड़े मामले के लिए समन भेजा था। सीएम केजरीवाल ने समन को गैरकानूनी बताया था। केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी राजनीतिक द्वेष के कारण यह सब कर रही है। बता दें कि आज AAP सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर भी फैसला आना है। दिल्ली हाई कोर्ट जमानत पर फैसला लेगा।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



