अपराधी बेलगाम, राजधानी में डबल मर्डर
रांची। पंडरा इलाके में जेल से निकले अपराधी बिरसा और उसकी दूसरी पत्नी सोनी मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है।। दोनों को पंडरा थाना क्षेत्र स्थित डैम साइड स्थित उनके घर में ही गोली मारी गयी। घटना बुधवार की देर शाम की है। बिरसा और उसकी पत्नी घर में ही कुर्सी पर बैठे हुए थे। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी बिरसा के घर पहुंचे और घर का दरवाजा खटखटा अंदर आये। अपराधियों ने घर में प्रवेश करते ही बिरसा को निशाना बना कर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में लगभग पांच गोलियां बिरसा को लगीं। वहीं, जब उसकी पत्नी घर से बहार निकली तो अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये।
डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
गोलीबारी की सूचना पर आनन-फानन में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गोलीबारी में घायल पति पत्नी को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
रेप और हत्या का आरोपी है बिरसा
रांची पुलिस के अनुसार गोलीबारी में मारे गये बिरसा का आपराधिक इतिहास रहा है। डेढ़ महीने पहले ही वह जेल से बाहर आया था। बिरसा पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जांच में जुटी पुलिस
दोहरे हत्याकांड के बाद रांची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हत्यारों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

 

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version