Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»जर्मनी में विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी और ब्रिटिश समकक्ष से मिले, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई बातचीत
    विदेश

    जर्मनी में विदेश मंत्री जयशंकर अमेरिकी और ब्रिटिश समकक्ष से मिले, द्विपक्षीय संबंधों को लेकर हुई बातचीत

    adminBy adminFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    म्यूनिख। जर्मनी में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटिश समकक्ष डेविड कैमरन सहित प्रमुख नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग और प्रमुख वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। यह बैठक म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के मौके पर हुई।

    जयशंकर ने एक्स पोस्ट में कहा कि ब्लिंकन के साथ बैठक प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों के साथ-साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और हिंद-प्रशांत की स्थिति पर केंद्रित थी। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों में जारी प्रगति की समीक्षा की गई। समझा जाता है कि दोनों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। इससे पहले विदेश मंत्री ब्रिटिश समकक्ष कैमरन के साथ भी बैठक की। वह पेरू और बुल्गारिया के मंत्रियों से भी मिले। उन्होंने कहा कि कैमरन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर अच्छी चर्चा हुई। मंत्री ने गुजरात में चल रहे भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैच का जिक्र करते हुए कहा कि इस पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया गया। एक अन्य महत्वपूर्ण बैठक यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के उच्च प्रतिनिधि जोसेप बोरेल फान्टेल्स के साथ थी।

    जयशंकर ने पेरू के विदेश मंत्री जेवियर गोंजालेज-ओलेचिया के साथ संयुक्त राष्ट्र सुधार और आर्थिक सहयोग के बारे में बात की और बुल्गारिया की उप प्रधान मंत्री और विदेश मामलों की मंत्री मारिया गेब्रियल के साथ बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की।

    उन्होंने गेब्रियल के साथ यूक्रेन संघर्ष पर विचारों का आदान-प्रदान किया और जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयास में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के वन वर्ल्ड वन ग्रिड के दृष्टिकोण के हिस्से के रूप में भारत द्वारा शुरू किए गए अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के बुल्गारिया के फैसले का स्वागत किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखान यूनिस के अस्पताल में इजराइली छापेमारी में पांच मरीजों की मौत, ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने से हुआ हादसा
    Next Article ‘इमरान खान की पत्नी बुशरा पाकिस्तान में नजरबंद, जान का खतरा’
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version