Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»संतोष कुमार मांझी हत्याकांड में चार गिरफ्तार
    झारखंड

    संतोष कुमार मांझी हत्याकांड में चार गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लोहरदगा। कुड़ू निवासी बाजार संवेदक संतोष कुमार मांझी उर्फ मंगलू की हत्या चार फरवरी को दिनदहाड़े गोली मार कर अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इस हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्याकांड में शामिल छह में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज दी है।

    एसपी हारीश बिन जमा ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि संतोष कुमार मांझी उर्फ मंगलू की हत्या का मामला कुडू थाना में दर्ज किया गया था। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए सहायक पुलिस अधीक्षक वेदांत शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर अपराधियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया। एसआईटी टीम ने तकनीकी शाखा के सहयोग से इस कांड में संलिप्त छह अपराधियों सत्यजीत कुंदन, रितेश कुमार भारती, विजय राम पवार, अमन सिंह तथा दो अन्य की संलिप्तता पाई गई, जिसमें चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में सत्यजीत कुंदन विजय राम पवार. रितेश कुमार भारती, अमन सिंह को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार अपराधियों ने संतोष कुमार मांझी उर्फ मंगलू की आपसी रंजिश के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने अपराधियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, हत्या के षड्यंत्र में मिले पैसे एवं घटना में प्रयोग किए गए कपड़े एवं मोटरसाइकिल को जप्त किया है।

    एसपी हारीश ने बताया कि अन्य दो फरार अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी। एसपी ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपित य सत्यजीत कुंदन ( 32) निवासी है। उसने शूटर मंगाकर संतोष कुमार मांझी की हत्या करवाया।

    एसपी ने बताया की हत्या करने के पूर्व कुंदन द्वारा अपराधयों को 60 हजार रुपये दिया गया तथा कहा गया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद और राशि दी जाएगी। कुंदन से मिले 60 हजार रुपए अपराधियों ने आपस में बांट लिया। पुलिस अपराधियों के पास खर्च के बाद बचे पैसे को भी बरामद किया है। एसपी ने बताया कि कुंदन भारतीय जन जागरूकता पार्टी का प्रदेश संगठन मंत्री भी है और वह जेल जा चुका है.। हत्या का मुख्य कारण आपसी रंजिश है। दुर्गा पूजा के समय पोस्टर लगाने को लेकर भी इन दोनों के बीच विवाद हुआ था।दुर्गा पूजा के समय ही कुंदन द्वारा संतोष कुमार मांझी की हत्या का षड्यंत्र रचा गया। मामले के खुलासे के क्रम में यह बात भी सामने आई की सत्यजीत कुंदन की वर्तमान पत्नी के साथ सामाजिक रूप से शादी नहीं हुई है।

    लड़की द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सत्यजीत कुंदन इस केस में धारा 376 के तहत जेल गया था। जेल से निकलने के बाद वह उस लड़की से पहाड़ी मंदिर में जाकर शादी कर परिवार के साथ रह रहा है। कुंदन को शक था कि संतोष मांझी द्वारा ही युवती से केस करवाया गया था। इसी शक के बाद दोनों में आपसी रंजिश रहा। अन्य गिरफ्तार अपराधियों में लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के बरवा टोली निवासी 31 वर्षीय रितेश

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसआईडीसी के कर्मियों की बकाया राशि के मद में तत्काल 20 करोड़ भुगतान करने का निर्देश
    Next Article झारखंड हाई कोर्ट में हाजिर हुए होमगार्ड के डीजी अनिल पालटा
    admin

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version