Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सरकार ने संस्कार बदल दिया है- सुदेश कुमार महतो
    Jharkhand Top News

    सरकार ने संस्कार बदल दिया है- सुदेश कुमार महतो

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskFebruary 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    • गठबंधन सरकार, सरकार होने का एहसास नहीं करा पाई
    • स्थानीय, नियोजन और विस्थापन नीति बनाने में सरकार नाकाम
    • पढ़ाई, दवाई और न्याय पर काम किए बिना राज्य का विकास असंभव
    • परीक्षा बेचने के बाद सरकार की तैयारी अबुआ आवास को बेचने की है
    • मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय संकल्प सभा सह मिलन समारोह आयोजित

    पश्चिमी सिंहभूम /रांची : खतियान की दुहाई देने वाली सरकार साढ़े चार साल में स्थानीय, नियोजन, विस्थापन बनाने में नाकाम रही है। सरकार लोगों की भावना को समझने और जीवन स्तर में बदलाव लाने में भी असफल है। सरकार ने संस्कार बदल दिए। गठबंधन सरकार ने सरकार होने का एहसास नहीं करा पाई। राज्य के समुचित विकास के लिए पढ़ाई, दवाई और न्याय के क्षेत्र में बेहतर काम करने की जरूरत है। पढ़ाई, दवाई और न्याय के क्षेत्र में बेहतर काम के बिना राज्य का विकास अंसभव है।

    उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पोस्ट ऑफिस मैदान, रायकेरा, झंगडपुर में आयोजित मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय संकल्प सभा सह मिलन समारोह में कही। इस दौरान आनंदपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलवर खाखा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।

    सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राजनीति में मूल्यांकन आवश्यक है। कोल्हान क्षेत्र ने राज्य को कई मंत्री, मुख्यमंत्री दिए, लेकिन विकास के नक्शे पर कोल्हान पीछे रह गया।

    उन्हौंने कहा कि अबुआ आवास के चयन प्रक्रिया में ग्राम सभा को नजरअंदाज करना गलत है। जिस सरकार की उम्र 6 महीने की है वो जनता को अगले 6 साल का आश्वासन दे रही है। परीक्षा बेचने के बाद इनकी तैयारी अबुआ आवास को बेचने का है। गरीबों को मिलने वाला आवास पहले से पक्के मकान वालों को मिलेगा। अबुआ योजना अब बबुआ योजना बन कर रह गया है। मुख्यमंत्री जी को भी इस मामले में सफाई देने की आवश्यकता पड़ गयी है।

    उन्होंने हुए कहा कि प्रदेश में सभी वर्ग के लोग राज्य में फैली अराजक व्यवस्था के सामने लाचार महसूस कर रहे हैं। लोकसेवक अधिकारी जनता के मालिक बन बैठे है। बिना किसी संकोच के वो कहते हैं कि हम देकर आए हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। जनता बस उनकी मनचाही पोस्टिंग में लगे पैसों की भरपाई करने का माध्यम हो गई है। जनता अब इस अराजक सरकार से मुक्ति चाहती है।

    • सुदेश महतो का हुआ भव्य स्वागत

    मनोहरपुर विधानसभा स्तरीय संकल्प सभा सह मिलन समारोह में शामिल होने रांची से मनोहरपुर जाने के क्रम में विभिन्न स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया।

    मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचन्द्र सहिस, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, डॉ. रीना गोड्सरा, प्रो. रवि शंकर मौर्य, राजू सांडिल, बिरसा मुंडा, शिव प्रताप सिंह देव, नंदलाल विरुआ, शंकर सिंह मुंडा, रामलाल मुंडा, कन्हैया सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार होने का एहसास नहीं करा पायी गठबंधन सरकार: सुदेश महतो
    Next Article रांची के हरमू मैदान में पासवान महासम्मेलन 25 को
    azad sipahi desk

      Related Posts

      हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

      July 15, 2026

      जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका

      July 15, 2026

      परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से

      July 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कैबिनेट : चिप उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सेमीकॉन 2.0 को मंजूरी
      • हिमांशु हत्याकांड: फरार दो आरोपितों की गिरफ्तारी के साथ जांच पूरी, सभी 16 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
      • जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन टाटानगर तक सीमित, बड़बिल के यात्रियों को झटका
      • परिमल नथवाणी और झारखंड: एक अटूट और आत्मीय रिश्ता कर्मभूमि से
      • पलामू में मतदाता सत्यापन अभियान तेज, अधिकांश क्षेत्रों में घर-घर पहुंचाए गए गणना प्रपत्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version