Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्य के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिये मिलकर कार्य करने की जरूरत: राज्यपाल
    Jharkhand Top News

    राज्य के लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिये मिलकर कार्य करने की जरूरत: राज्यपाल

    adminBy adminFebruary 19, 2024Updated:February 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि झारखंड राज्य अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति एवं प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों के लिये जाना जाता है। इन संसाधनों से लोगों का जीवन बेहतर बन सके, इसके लिये सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। राज्यपाल सोमवार को रांची के आर्यभट्ट सभागार में दीदियों के स्नातक समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    राज्यपाल ने कहा कि हमारी दीदियों ने तीन वर्ष पूर्व ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी (ईयूपी) कार्यक्रम’ के तहत विविध आजीविका के माध्यम से एक सम्मानजनक जीवन जीने के लिए छात्रा के रूप में यात्रा शुरू की थी। तीन साल के पश्चात वे स्नातक के रूप में उभरी हैं और उनकी उपलब्धियां प्रेरणा स्रोत हैं।

    उन्होंने कहा कि झारखंड में विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) सहित कई आदिवासी परिवारों को गरीबी से ऊपर उठाने के लिए वित्तीय समावेशन, आजीविका संवर्धन और सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया, जिससे दीदियों के जीवन में ठोस बदलाव आया है।

    राज्यपाल ने कहा कि ‘इंड अल्ट्रा पॉवर्टी कार्यक्रम’ विकास के लिए किए गये विभिन्न पहलों में से एक है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आजीविका में विविधता लाने एवं वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने का प्रशिक्षण प्राप्त हो रहा है। पशुपालन एवं कृषि कार्य का भी प्रशिक्षण प्राप्त होता है। इनसे उनकी आमदनी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन योजना, उज्ज्वला योजना, मुद्रा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि का भी लाभ उन्हें मिल रहा है। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं एकलव्य विद्यालय के माध्यम से शिक्षा का भी प्रसार हो रहा है।

    इस अवसर पर उन्होंने दीदियों एवं संस्था के सदस्यों को सम्मानित भी किया।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम मोदी के तीसरे-चौथे कार्यकाल में शिखर को छुएगा भारत: राजनाथ सिंह
    Next Article अभाविप ने मांगों के समर्थन में राजभवन के समक्ष धरना दिया
    admin

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version