Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत गये होटवार, रिमांड पर फैसला कल
    Jharkhand Top News

    हेमंत गये होटवार, रिमांड पर फैसला कल

    adminBy adminFebruary 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -इडी कोर्ट में किया गया पेश, हुई सुनवाई

    -इडी ने 10 की रिमांड मांगी, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया है। इडी ने हेमंत को गुरुवार को इडी कोर्ट में पेश किया। इडी ने हेमंत से पूछताछ के लिए 10 दिन की रिमांड देने की मांग की। दो घंटे सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। रिमांड पर शुक्रवार को फैसला सुनाया जायेगा।

    इडी कार्यालय में रहे रात भर हेमंत:
    गौरतलब है कि जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बुधवार को सात घंटे पूछताछ के बाद रात 8.00 बजे इडी ने हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया। इसके बाद वह इडी अधिकारियों के साथ राज्यभवन पहुंचे। वहां उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा, साथ ही चंपई सोरेन को गठबंधन दल के विधायकों का नेता चुने जाने संबंधित पत्र सौंपा। यहां से इडी उन्हें रांची स्थित अपने जोनल कार्यालय लेकर गयी। हेमंत रात भर यहीं रहे।

    मेडिकल जांच और पूछताछ भी हुई:
    सूत्रों के मुताबिक बुधवार को हेमंत की मेडिकल जांच करायी गयी। इडी के अधिकारी देर रात और फिर गुरुवार की सुबह भी उनसे कई सवाल पूछे। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे इडी उन्हें कोर्ट लेकर पहुंची। यहां लगभग दो घंटे सुन

    कोर्ट में क्या-क्या तर्क रखे गये:
    हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली सुनवाई चली। इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन हेमंत सोरेन की तरफ से पेश हुए। उन्होंने कहा कोर्ट को बताया कि जिस मामले में हेमंत सोरेन पर इडी कार्रवाई कर रही है, उस मामले में वह निर्दोष हैं। जिस जमीन की इडी जांच कर रही और कार्रवाई कर रही है, वह भूइहरी जमीन है। ऐसे में हेमंत सोरेन पर कार्रवाई का प्रश्न नहीं उठाता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान इडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल आॅफ इंडिया अनिल कुमार ने पक्ष रखा। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल आॅफ इंडिया की ओर से यह आपत्ति भी जतायी गयी कि महाधिवक्ता किस हिसाब से हेमंत सोरेन का पक्ष रख रहे हैं। वहीं सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि राजभवन से इडी के अधिकारी हेमंत सोरेन को लेकर गये। महाधिवक्ता के इस बात को काटते हुए इडी का पक्ष रख रहे अनिल कुमार ने कहा कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने से पहले उन्हें सारी वजह बताया गयी हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

    कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल:
    कोर्ट में सुनवाई के दौरान इडी ने हेमंत सोरेन को 10 दिन की रिमांड की मांग की। कोर्ट ने इस मामले को शुक्रवार कर के लिए टाल दिया। इडी को रिमांड नहीं मिला। कोर्ट में शुक्रवार को मामले पर फिर सुनावाई होगी और रिमांड पर फैसला लिया जायेगा। कोर्ट तय करेगा कि हेमंत को कितने दिन की पूछताछ के लिए इडी को रिमांड पर दिया जाये। इसके बाद हेमंत सोरेन को इडी कोर्ट से न्याययिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया।

    हेमंत ने समर्थकों का किया अभिवादन:
    रांची में सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है। हेमंत सोरेन को कोर्ट लाने से पहले यहां की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी थी। इसी तरह कोर्ट से जेल ले जाने के क्रम में पूरा रास्ते पर पुलिस बल को तैना किया गया था। समय-समय पर सुरक्षा का जायजा लेने डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा खुद ले रहे थे। हेमंत को कोर्ट पहुंचने से पहले ही वहां समर्थकों की भीड़ पहुंच गयी थी। हेमंत के पहुंचते ही, सभी ने उनके समर्थन में नारा लगाया। हेमंत ने कोट4 के अंदर जाते समय हाथ जोड़ कर सभी का अभिबावदन किया। वहीं, सुनवाई के बाद जेल जाते समय विक्ट्री का साइन दिखा कर सभी समर्थकों को उतसहित किया।

    कल्पना सुबह मिलने के लिए पहुंची:
    हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को इडी कार्यालय पहुंची थी। वह हेमंत को दवा और जरूरी समान पहुंचाने के लिए गयी थीं। इसके बाद वह वापस अपने घर लौट गयी। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे कल्पना अपने बेटे के साथ फिर इडी कार्यालय हेमंत से मिलने के लिए पहुंची थीं। यहां कुछ देर रहने के बाद वह वापस लौट गयीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिछले दस सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे पर फोकस किया : रेल मंत्री
    Next Article रांची एयरपोर्ट से चार्टर्ड प्लेन से हैदराबाद गए महागठबंधन के 38 विधायक, फ्लोर टेस्ट के समय लौटेंगे
    admin

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारयण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version