Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सांसद संजय सेठ के सवाल में अन्नपूर्णा देवी ने कहा बच्चों के स्कूली भोजन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में झारखंड को मिले 245 करोड़ रुपए
    Jharkhand Top News

    सांसद संजय सेठ के सवाल में अन्नपूर्णा देवी ने कहा बच्चों के स्कूली भोजन के लिए चालू वित्तीय वर्ष में झारखंड को मिले 245 करोड़ रुपए

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHFebruary 7, 2024Updated:February 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     

     

    80549 मिट्रिक टन खाद्यान्न भी भारत सरकार ने उपलब्ध कराया।

    रांची। सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में झारखंड में चल रही मध्यान भोजन योजना से संबंधित सवाल किया। सांसद ने इस योजना की विशेषताएं उद्देश्य भी पूछी और झारखंड को जारी की गई राशि से संबंधित जानकारी मांगी। सांसद श्री सेठ के सवाल के जवाब में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि पीएम पोषण योजना भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक योजना है, जिसके माध्यम से सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को पके हुए भोजन उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें यह स्पष्ट निर्देशित है कि स्कूल पोषण गार्डन भी करना है, जिसके तहत बच्चों को प्राकृतिक और बागवानी के अनुभव प्रदान करना है। लोकल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्कूल के भोजन की जो भी खरीदारी हो, वह स्थानीय स्तर पर किया जाए ताकि इसके माध्यम से रोजगार सृजन भी हो सके और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिल सके। बच्चों को भोजन में वही चीज परोसनी है, जो पौष्टिक भी हो और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पीएम पोषण योजना राज्यों और संघ राज्य क्षेत्र के प्रशासन के साथ भारत सरकार की भागीदारी से कार्यान्वित की जाती है। इसमें भारत सरकार और राज्यों की सरकारों का अनुपात 60:40 होता है, वहीं पूर्वोत्तर क्षेत्र जम्मू और कश्मीर सहित हिमालय राज्यों में यह अनुपात 90:10 है।
    केंद्रीय मंत्री ने सदन में बताया कि इस योजना के तहत प्राथमिक कक्षाओं के साथ-साथ उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए प्रति बच्चा प्रतिदिन सामग्री लागत ₹5 रुपए 45 पैसे और ₹8 रूपए 17 पैसे हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार खाद्यान्न परिवहन सहायता और प्रबंध, परिवहन के लिए 100% वित्त पोषण उपलब्ध कराती है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि पीएम पोषण योजना के लिए प्रति छात्र खाद्यान्न की लागत सहित वर्तमान लागत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 11.38 रुपए और 16.25 रुपए है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय सहायता के रूप में भारत सरकार ने झारखंड को 245 करोड रुपए उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा योजना के तहत झारखंड राज्य को 80549 मिट्रिक खाद्यान्न भी आवंटित किया गया है।
    केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि विगत दो वर्षों में झारखंड को भारत सरकार ने लगभग 750 करोड रुपए उपलब्ध कराए हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 में सबसे अधिक गिरिडीह जिले को 30 करोड रुपए, रांची जिले को 20 करोड रुपए, पलामू को 28 करोड रुपए, पश्चिम सिंहभूम को 20 करोड रुपए, देवघर को 20 करोड रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में गिरिडीह जिले को 34 करोड रुपए, रांची जिले को 22 करोड रुपए, पलामू जिले को 31 करोड रुपए, पश्चिम सिंहभूम को 22 करोड रुपए और देवघर को 21 करोड रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल को ईडी की शिकायत पर अदालत ने 17 फरवरी को पेश होने को कहा
    Next Article हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास में छापेमारी के दौरान ईडी को मिले थे जमीन से संबंधित कागजात
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      • आईपी यूनिवर्सिटी में बीएस और एमएस के लिए काउंसलिंग की तारीखें घोषित
      • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा-प्रौद्योगिकी गरीबों को सशक्त बनाने का बड़ा माध्यम
      • पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version