Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान नाराज हुयी जया बच्चन
    देश

    राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान नाराज हुयी जया बच्चन

    adminBy adminFebruary 5, 2024Updated:February 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। राज्यसभा में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की राज्यसभा सदस्य जया बच्चन प्रश्नकाल के दौरान सूचीबद्ध प्रश्न को क्रम में न पूछे जाने को लेकर नाराज हो गईं और खड़े होकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान भाजपा के राज्यसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब ने विपक्ष के सांसदों को बैठ जाने के लिए इशारा किया। इसको लेकर जया बच्चन ने आसन के माध्यम से नाराजगी जताई।

    बच्चन ने सभापति जगदीप धनखड़ से कहा कि अगर आसन के अलावा और कोई सदस्य उनको बैठने के लिए कहेगा तो वह नही बैठेंगी। उन्होंने कहा कि हम कोई स्कूल के बच्चे नहीं हैं। सभापति या उपसभापति के अलावा किसी को इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए।

    उल्लेखनीय है कि आज सदन में प्रश्नकाल की कार्यवाही चल रही थी। इस दौरान उपसभापति से तकनीकी चूक के चलते प्रश्नों का क्रम बदल गया। इस पर जया बच्चन और शिवसेना (उद्धव गुट) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने आपत्ति जताई। उपसभापति ने सदन को अवगत भी कराया कि ऐसा तकनीकी कारणों से हुआ है। वह छूटे प्रश्न पर गौर करेंगे। इतनी देर में सभापति धनखड़ आसन पर आ गए और उन्होंने कहा कि कई बार मानवीय त्रुटि हो जाती है। यह सही है कि कोई प्रश्न छोड़ा नहीं जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने उपसभापति पर सदस्यों के आक्षेप पर नाराजगी भी जताई।

    सभापति ने विपक्ष के हंगामे के बाद जया बच्चन को अपनी बात रखने का मौका दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह सभापति और उपसभापति का पूरा सम्मान करती हैं। आसन की ओर से दिए गए हर निर्देश का वह और सभी सदस्य पालन करते हैं लेकिन किसी अन्य सदस्य को यह अधिकार नहीं है कि वह दूसरे सदस्यों को बैठने के लिए कहें। हम उसकी बात नहीं मानेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा में फिर उठा भारत-चीन सीमा विवाद का मुद्दा
    Next Article अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक नेताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
    admin

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
      • मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
      • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version