Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अडाणी के लिए न्याय और बाकी लोगों के साथ अन्याय: राहुल गाँधी
    Jharkhand Top News

    अडाणी के लिए न्याय और बाकी लोगों के साथ अन्याय: राहुल गाँधी

    adminBy adminFebruary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन

    -राहुल गांधी ने देवघर वैद्यनाथ मंदिर में पूजा की

    -मंदिर के बाहर मोदी-मोदी के नारे लगे

    आजाद सिपाही संवाददाता

     गोड्डा/देवघर/धनबाद। राहुल गांधी ने कहा है कि सबके साथ अन्याय हो रहा है। पूरे देश में गरीबों और कमजोर वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है। किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। बस अडाणी के लिए न्याय और बाकी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। राहुल शनिवार को गोड्डा में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में बोल रहे थे। गोड्डा से राहुल की यात्रा देवघर पहुंची। यहां उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की। रोड-शो किया। देर रात यात्रा धनबाद पहुंची। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रात्रि ठहरने का इंतजाम पूर्वी टुंडी प्रखंड में हलकट्टा के पगला मोड़ के पास की गयी। इसके लिए कई छोटे-छोटे टेंट बनाये गये हैं। यहां से यात्रा धनबाद बोकारो होते हुए रांची, जमशेदपुर जायेगी।

    बाबा मंदिर में गुलाबी धोती में दिखे राहुल:

    राहुल शनिवार को देवघर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। राहुल इस दौरान गुलाबी धोती पहने और माथे पर चंदन लगाये नजर आये। राहुल जब मंदिर से निकले तो वहां मौजूद लोगों ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के साथ-साथ जय श्रीराम के नारे लगाये। राहुल शाम को देवघर से धनबाद के लिए निकल गये। इससे पहले शनिवार सुबह राहुल की यात्रा गोड्डा से शुरू हुई। सरकंडा में उन्होंने लोगों से बातचीत में केंद्र सरकार, भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर आरोप लगाया कि भाजपा झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है।

    झारखंड में आठ दिन रहेंगे:

    राहुल की न्याय यात्रा 2 फरवरी की शाम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। इस दौरान झारखंड के नये मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने उनका स्वागत किया। पाकुड़ में वह राहुल के साथ मंच पर दिखे। राहुल झारखंड में न्याय यात्रा के लिए आठ दिन रहेंगे और 13 जिलों में सफर करेंगे। पाकुड़ में राहुल ने लोगों से बात की और झारखंड की राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को दोषी ठहराया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को तोड़ने और अस्थिर करने की कोशिश की, जिसे झारखंड के लोगों ने चुना था। हालांकि आइएनडीअइए ने भाजपा की साजिश को सफल होने नहीं दिया। भाजपा के पास मनी पावर और जांच एजेंसियां है, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं। भाजपा की फूट डालने वाली विचारधारा के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी।

    न्याय यात्रा में थे मौजूद:

    न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम, विधायक प्रदीप यादव, फुरकान अंसारी, प्रदीप बालमुचू, राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलको, रविंद्र सिंह, सतीश पाल मुंजनी, जयशंकर पाठक, ऋषिकेश सिंह, मोहम्मद तौसीफ, गजेंद्र सिंह सहित भारी संख्या में प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के 72 घंटे बाद भी धाराओं की जानकारी नहीं : झामुमो
    Next Article राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हंसडीहा में भव्य स्वागत
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version