Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कुख्यात पीएलएफआइ उग्रवादी सनिका उर्फ बच्चा गिरफ्तार
    झारखंड

    कुख्यात पीएलएफआइ उग्रवादी सनिका उर्फ बच्चा गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 8, 2024Updated:February 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। प्रतिबंधित उग्वादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया(पीएलएफआइ) के सक्रिय और विभिन्न मामलों में वांछित उग्रवादी सनिका कंडुलना उर्फ बच्चा उर्फ चकरा को पुलिस ने बुधवार को रनिया थाना के अंधुवाइल मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

    तोरपा में अपने कार्यालय में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्र्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार कुख्यात उग्रवादी सनिका कंडुलना रनिया थाना क्षेत्र में भ्रमणशील है। सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर तोरपा के एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

    टीम में एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा, तोरपा अंचल के पुलिस निरीक्षक दिग्विजय सिंह, रनिया के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार मेहता और सशस्त्र बल के जवानों को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने बुधवार को अंधुवाइल मोड़ के पास छापा मारकर सनिका को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने बताया कि सनिका उर्फ बच्चा के खिलाफ खूंटी जिले के रनिया, सिमडेगा जिले के कोलेबिरा और बानो और पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाने में हत्या, रंगदारी, पुलिस के साथ मुठभेड़ और 17 सीएलए एक्ट के तहत छह मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी।

    एसडीपीओ ने बताया कि सनिका 2019 में पीएलएफआइ उग्रवादी सामुएल कंडुलना के दस्ते में शामिल था। 2019 में कानारोवां गांव में पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में वह शामिल था और मुठभेड़ के बाद वह पकड़ा गया था। उस मुठभेड़ में पंडित नामक एक उग्रवादी मारा गया था। 202 में जेल से रिहा होने के बाद वह रोरे उर्फ सुखराम गुड़िया के दस्ते में शामिल हो गया। उसने ही सुखराम को एके47 हथियार दिया था। सुखराम की गिरफ्तारी के बाद वह हरियाणा भाग गया था। दिसंबर 2023 में वह अपने गांव रनिया थाना के उड़ीकेल बड़काटोली लौट आया और छिपकर रह रहा था।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतालाब में डूबने से महिला की मौत
    Next Article रेल मंत्री से मिले सांसद, महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा
    admin

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version