Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    बिजनेस

    शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    adminBy adminFebruary 13, 2024Updated:February 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूती नजर आ रही है। आज की कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के तुरंत बाद बिकवाली का दबाव बनने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में आ गए थे। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया, जिससे दोनों सूचकांक रिकवरी करके वापस हरे निशान में पहुंच कर कारोबार करने लगे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, कोल इंडिया, यूपीएल और एचडीएफसी लाइफ के शेयर 2.20 प्रतिशत से लेकर 1.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर हिंडाल्को इंडस्ट्री, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अडाणी एंटरप्राइज और विप्रो के शेयर 13.19 प्रतिशत से लेकर 1.09 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,069 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 607 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,462 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 21 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 9 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान में और 14 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 219.59 अंक की मजबूती के साथ 71,292.08 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण कुछ ही देर में ये सूचकांक गिर कर लाल निशान में 70,924.30 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से थोड़ी ही देर में ये सूचकांक करीब 430 अंक उछल कर 71,503.89 अंक के स्तर पर आ गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 416.89 अंक की बढ़त के साथ 71,489.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 48.25 अंक की तेजी के साथ 21,664.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव के कारण ये सूचकांक भी लाल निशान में 21,543.35 अंक तक लुढ़क गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से निफ्टी में भी तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक वापस हरे निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 108.25 अंक की मजबूती के साथ 21,724.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 523 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 71,072.49 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 166.45 अंक यानी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,616.05 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    Next Article विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा 14 फरवरी को : ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा
    admin

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

      June 23, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

      June 23, 2025

      ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      • जमीनी विवाद में मारपीट, महिला की हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version