Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दयानंद सरस्वती के विचारों से समाज को मिला रूढ़ियों से छुटकारा: राष्ट्रपति
    देश

    दयानंद सरस्वती के विचारों से समाज को मिला रूढ़ियों से छुटकारा: राष्ट्रपति

    adminBy adminFebruary 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -मोरबी में महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वां जन्मोत्सव समारोह

    मोरबी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने 19वीं सदी के भारतीय समाज में व्याप्त अंधविश्वासों और कुरीतियों को दूर करने का बीड़ा उठाया। उनके फैलाए गए ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान का अंधेरा दूर हुआ और समाज को रूढ़ियों से छुटकारा मिला है। हमारी भारत-भूमि धन्य रही है, जिसने महर्षि दयानंद सरस्वती जैसी अद्भुत विभूतियों को जन्म दिया है। महर्षि ने समाज सुधार का बीड़ा उठाया और सत्य को सिद्ध करने के लिए सत्यार्थ प्रकाश नामक अमर ग्रंथ की रचना की।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को मोरबी जिले के टंकारा में आयोजित महर्षि दयानंद सरस्वती के 200वें जन्मोत्सव-ज्ञान ज्योति पर्व स्मरणोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। तीन दिवसीय समारोह का आयोजन दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा, श्री महर्षि दयानंद सरस्वती स्मारक ट्रस्ट, टंकारा समेत समस्त आर्य संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    राष्ट्रपति ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पूरे देश के लिए ऐतिहासिक अवसर है। सत्यार्थ प्रकाश में दयानंद सरस्वती ने नमक कानून का विरोध किया था। उस ग्रंथ के प्रकाशन के 5 दशकों के बाद महात्मा गांधी ने नमक कानून का उल्लंघन किया। मुर्मू ने कहा कि देश की सोई आत्मा को जगाने, समाज को नैतिकता और समानता के आदर्शों से जोड़ने और देशवासियों को आत्म-गौरव का संचार करने में सौराष्ट्र की भूमि ने पूरे राष्ट्र को सही दिशा दिखाई है। उन्होंने कहा कि दयानंद सरस्वती नारी-शिक्षा और नारी-स्वाभिमान के प्रबल पक्षधर थे।

    इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के प्राकृतिक खेती को लेकर चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि आर्य समाज छात्राओं के लिए कन्या स्कूल और उच्च शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना कर महिला सशक्तिकरण में योगदान दे रहा है। राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि दयानंद सरस्वती के 200वीं जयंती के आयोजनों के तहत अगाामी दो साल तक आर्य समाज ने परिवार और सामाजिक समरसता, प्राकृतिक खेती और व्यसन मुक्ति जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है, जो कि स्वस्थ्य समाज के निर्माण में सहायक साबित होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि अगले साल आर्य समाज अपनी स्थापना का 150वां साल पूरा करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आर्य समाज के साथ जुड़े सभी लोग महर्षि दयानंद सरस्वती के बेहतर विश्व के निर्माण के विजन को साकार करने की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2024 में प्रधानमंत्री के लक्ष्य 400 पार को पूरा करेगी जनता : बाबूलाल मरांडी
    Next Article ईडी की जांच में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विनोद सिंह का 201 पन्ने का चैट आया सामने
    admin

      Related Posts

      अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा

      June 19, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे

      June 19, 2025

      जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version