Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»2024 में प्रधानमंत्री के लक्ष्य 400 पार को पूरा करेगी जनता : बाबूलाल मरांडी
    रांची

    2024 में प्रधानमंत्री के लक्ष्य 400 पार को पूरा करेगी जनता : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminFebruary 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -भाजपा प्रदेश कार्यालय में लाभार्थी संपर्क अभियान की कार्यशाला संपन्न

    रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को पार्टी की ओर से 25 फरवरी से पांच मार्च तक चलाए जाने वाले लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान अबकी बार 400 पार को पूरा करने के लिए संकल्पित है। जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी।

    उन्होंने कहा कि लाभार्थी संपर्क अभियान प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को पूरा कराने का अभियान है। मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 10 वर्षों तक देश की जनता के लिए अपना पल-पल समर्पित किया है। एक घंटे की भी छुट्टी नहीं ली। गांव, गरीब, किसान मजदूर, महिला आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। शायद ही कोई घर परिवार होगा जो मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हुआ होगा।

    उन्होंने कहा कि आज जनता के बीच में विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाने में जुटी हैं। मोदी सरकार के कार्यों को अपना कार्य बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही। उन्होंने कहा कि हम लाभार्थियों के बीच जाएं, उनका समर्थन भी प्राप्त करें और उनके भ्रम को भी दूर करें।

    तीसरी बार मोदी सरकार के लिए जनता संकल्पित : बाबूराम निषाद
    अभियान के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि मोदी सरकार ने संपूर्णता में कार्य किए हैं। सबका साथ, सबका विकास संकल्प के साथ आम जन को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा गया। साथ ही देश का सांस्कृतिक गौरव भी पुनर्स्थापित हुआ है। अयोध्या में भव्य राममंदिर के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने करोड़ों जनमानस को आनंदित किया है। संतोष दिया है। 500 साल की प्रतीक्षा पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाकर हम सब झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर जीत को सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही प्रदेश में एक मजबूत भाजपा सरकार बनाने के संकल्प को भी पूरा करेंगे।

    जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनेगा लाभार्थी संपर्क अभियान : कर्मवीर सिंह
    प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह लाभार्थी संपर्क अभियान जनता और कार्यकर्ता के बीच सेतु बनाने का अभियान है। हमें अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाना है। इस अभियान को एक जुनून और जिद्द से पूरा करें। कोई घर नहीं छूटे। कार्यकर्ता को जिनसे संपर्क की जिम्मेवारी है उसे पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभियान में हम संपर्क भी बढ़ाएं और समर्थन भी बढ़ाएं। जनता का मिजाज बदला हुआ है। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव के मतदान में पिछले सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए मत प्रतिशत को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी।

    देश में चल रही मोदी है तो मुमकिन है की लहर : अमर कुमार बाउरी
    नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी है तो मुमकिन है की लहर चल रही है। यह लहर सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी सर्व समावेशी है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, सामान्य, महिला, युवा, किसान, मजदूर सभी वर्गों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को नजदीक से महसूस किया है। मोदी सरकार अपने संकल्पों के अनुरूप सबके विकास की चिंता की है। मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के जरूरतमंदों तक योजनाओं को पहुंचाया है। आज देश का सामर्थ्य प्रकट हुआ है।

    प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक राकेश प्रसाद ने कहा कि देशभर में सात करोड़ लाभार्थियों को भाजपा से जोड़ने का यह अभियान है। इसमें झारखंड के 30 लाख से ज्यादा लाभार्थी हैं। कार्यकर्ता सभी लाभार्थी के घर 25 फरवरी से पांच मार्च तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि 20 से 24 फरवरी के बीच सभी लोकसभा क्षेत्र में कार्यशाला आयोजित कर अभियान को सफल बनाने की योजना लोकसभा स्तर पर बनाई जाएगी। सभी लोकसभा क्षेत्रों एवं मंडल स्तर पर अभियान के संयोजक एव सह संयोजक बनाए जायेंगे। अभियान में लाभार्थियों से मिस्ड कॉल से समर्थन प्राप्त करते हुए लाभार्थी परिवार, भाजपा परिवार को सुनिश्चित करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, छात्र और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article दयानंद सरस्वती के विचारों से समाज को मिला रूढ़ियों से छुटकारा: राष्ट्रपति
    admin

      Related Posts

      सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

      May 19, 2025

      सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

      May 19, 2025

      भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version