Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»नेपाली कांग्रेस की बैठक में छाया रहा हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा
    विदेश

    नेपाली कांग्रेस की बैठक में छाया रहा हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा

    adminBy adminFebruary 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाली कांग्रेस के भीतर देश को फिर से हिन्दू राष्ट्र बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के 26 सांसदों और अन्य नेताओं ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया। अगले सप्ताह शुरू हो रही पार्टी की महासमिति की बैठक में भी इस मुद्दे के छाये रहने के प्रबल आसार हैं।

    नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक के दौरान दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने देश को पुन: हिन्दू राष्ट्र घोषित किए जाने की मांग को पार्टी का मुख्य मुद्दा बनाने की मांग की है। पार्टी पदाधिकारियों ने अन्य पदाधिकारियों के बीच इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। पार्टी के नेता शंकर भंडारी के नेतृत्व में 26 सांसदों और केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने राष्ट्रीष अध्यक्ष शेरबहादुर देउबा के समक्ष इस मुद्दे को उठाया और इसे पार्टी महासमिति की आगामी बैठक के एजेंडे में शामिल करने की मांग की।

    केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में शंकर भंडारी ने कहा कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए पार्टी को इस विषय को प्रमुख मुद्दा बनाना चाहिए। भंडारी ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष देउबा ने फिलहाल इस विषय पर कुछ नहीं बोला है लेकिन उन्होंने इससे जुड़े प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इससे यह विश्वास है कि महासमिति की आगामी बैठक के एजेंडे में यह विषय जरूर शामिल होगा।

    हिन्दू राष्ट्र अभियान के पक्ष में दिखीं पूर्व डिप्टी स्पीकर और कांग्रेस की सांसद पुष्पा भूषाल ने कहा कि कुछ महीने पहले स्वयं पार्टी अध्यक्ष ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा था कि हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर पार्टी विचार कर सकती है। भूषाल का दावा है कि अगले हफ्ते से शुरू होने जा रही पार्टी की महासमिति की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होगी।

    उल्लेखनीय है कि नेपाली कांग्रेस देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। नेपाली संसद के 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में पार्टी के 88 और 59 सदस्यीय राष्ट्रीय सभा में 16 सदस्य हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘इमरान खान की पत्नी बुशरा पाकिस्तान में नजरबंद, जान का खतरा’
    Next Article हम अब राजग के साथ ही काम करते रहेंगे, लालू के बयान का कोई मतलब नहीं : नीतीश कुमार
    admin

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version