Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जिप अध्यक्ष व एडीएम ने दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
    झारखंड

    जिप अध्यक्ष व एडीएम ने दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

    adminBy adminFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए शनिवार को सदर अस्पताल से धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ज्ञानेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अमित कुमार सहित अन्य लोगों ने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली खाकर अभियान का शुभारंभ किया।

    जिला परिषद अध्यक्ष ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सभी लोगों को डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की गोली का खुराक अवश्य लेना चाहिए। सरकार द्वारा इसके रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस बीमारी को जड़ से खत्म करना इस अभियान का उद्देश्य है।

    वहीं प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि सभी लोगों को इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। घर-घर जाकर दवा खिलाने वाले दवा प्रशासकों का सहयोग करें। यह दवा स्वस्थ लोगों को इस बीमारी से बचाने के लिए है। सभी इस अभियान का लाभ उठाएं।

    सिविल सर्जन ने कहा कि आज से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। आज जिले के 2220 बूथ पर 4446 दवा प्रशासक द्वारा 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल की खुराक खलाई जाएगी।

    एक से दो साल तक के बच्चे को एल्बेंडाजोल की आधी गोली (200 एमजी) पानी में घोलकर, 2 से 5 वर्ष तक को डीईसी की एक गोली (100 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली (400 एमजी), 6 वर्ष से 14 वर्ष तक डीईसी की 2 गोली (200 एमजी), एल्बेंडाजोल की एक गोली, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली 300 (एमजी) एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली देना है।

    वहीं एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रभारी एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ज्ञानेंद्र सिंह, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ अमित कुमार, वीबीडी सलाहकार रमेश कुमार सिंह, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ मंजु दास, पीसीआई के जिला समन्वयक अशोक कुमार, पिरामल फाउंडेशन के अमरेंद्र कुमार झा, लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोलफील्ड्स के सोमनाथ प्रुर्थी, राकेश आनंद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाई कोर्ट में रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 को
    Next Article JSSC Paper Leak में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपित गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version