Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»JSSC Paper Leak में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपित गिरफ्तार
    Top Story

    JSSC Paper Leak में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपित गिरफ्तार

    adminBy adminFebruary 10, 2024Updated:February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी सीजीएल) के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में गठित रांची पुलिस की एसआइटी ने शुक्रवार को पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो की गिरफ्तारी पटना व चेन्नई से होने की बात कही जा रही है, जबकि जांच में कुछ सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की संलिप्तता की भी बात सामने आ रही है।

    हालांकि, पुलिस की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर गठित इस कमेटी का नेतृत्व रांची सदर के नवनियुक्त डीएसपी संजीव कुमार बेसरा कर रहे हैं। एसआइटी को प्रश्नपत्र लीक किए जाने के मामले में संलिप्त अभियुक्तों की जल्द पहचान कर गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था।

    28 जनवरी को हुआ था पेपर लीक

    बताते चलें कि 28 जनवरी 2024 को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन हुआ था, लेकिन परीक्षा संचालन के पहले ही प्रश्नपत्र लीक हो गया। इस घटना के बाद तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक सदर के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया था। इसी बीच कांड के अनुसंधानकर्ता सह पुलिस उपाधीक्षक सदर, रांची का रूटीन प्रक्रिया के तहत इस जिले से स्थानांतरण हो गया।

    बाद में रांची के नव नियुक्त डीएसपी, सदर को इस कांड के अग्रेतर अनुसंधान के लिए अनुसंधानकर्ता के रूप में नामित किया गया। प्रश्नपत्र लीक मामले में नामकुम थाना में 29 जनवरी 2024 को प्राथमिकी (कांड संख्या 45/24) दर्ज की गई थी। इस केस में भारतीय दंड विधान की धारा 467/ 468/420/120बी के अलावा 66 आइटी एक्ट एवं 12 झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण) विधेयक 2023 के अन्तर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

    एसआइटी जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी

    जालसाजी, साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में जांच कर एसआइटी शीघ्र अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। उधर, भाजपा व अन्य छात्र संगठन प्रश्नपत्र लीक मामले की सीबीआइ जांच की भी मांग कर रहे हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर जेएसएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया था। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इस मामले में स्पष्टीकरण देते हुए स्पष्ट कर चुका है कि परीक्षा को लेकर आनलाइन आवेदन से लेकर परीक्षा परिणाम जारी करने का कार्य आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा किया जाता है।

    आयोग को इसकी कोई जानकारी नहीं होती है। जेएसएससी की ओर से पेपर लीक मामले की जांच के लिए कार्मिक विभाग से एसआइटी गठित करने का भी अनुरोध किया गया था।

    Ranchi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजिप अध्यक्ष व एडीएम ने दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
    Next Article ठगी करते सात साइबर अपराधी गिरफ्तार, 10 मोबाइल बरामद
    admin

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version