Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, बेटी गंभीर घायल
    Top Story

    नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा, बेटी गंभीर घायल

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 16, 2025Updated:February 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद के रांगाटांड़ स्थित श्रमिक चौक पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नो एंट्री में घुसे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रही महिला और उसकी बेटी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे लगभग 40 वर्षीय महिला अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ धनबाद रेलवे स्टेशन की तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी पूजा टॉकीज की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने महिला और उसकी बच्ची को रौंद दिया। जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी बुरी तरह से घायल हो गई।

    घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल बच्ची को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। बताया जा रहा है कि ट्रक पर डीएवी पुराना बाजार स्थित माँ तारा ट्रांसपोर्ट का माल लदा था और ट्रक वहीं जा रहा था। घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार बताया जा रहा है।

    वहीं मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना पुलिस की लापरवाही की वजह से घटी है। वरना शहर में जब नो एंट्री है तो यह तेज रफ्तार ट्रक रांगाटांड़ जैसे भीड़भाड़ वाले जगह पर कैसे घुसा। उन्होंने बताया कि ट्रक का ड्राइवर लगातार अपना संतुलन खो रहा था। जिस वजह से ट्रक लगातार जहां तहां टकराता हुआ आगे बढ़ता जा रहा था और अंततः ट्रक ने महिला और उसकी बच्चे को कुचल डाला।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमन श्रीवास्तव गिरोह के लिए मीटिंग कराता था अशरफ, हुआ गिरफ्तार
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट के पहले चीफ जस्टिस वीके गुप्ता का निधन
    shivam kumar

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version