Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पाकिस्तानी नागरिक अली ताैकीर शेख के खिलाफ असम सीआईडी ने दर्ज किया केस
    देश

    पाकिस्तानी नागरिक अली ताैकीर शेख के खिलाफ असम सीआईडी ने दर्ज किया केस

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गुवाहाटी। असम कैबिनेट के एक निर्णय के तहत साेमवार काे असम पुलिस की सीआईडी ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख एवं अज्ञात अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है। मुख्यमंत्री डाॅ हिमंत विस्ब सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी से जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

    दरअसल, जोरहाट के सांसद एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के उप नेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोल्बर्न गोगोई का पाकिस्तान से संबंध हाेने के आराेपाें के बाद राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया। गौरव गोगोई संबंधी इस विवाद पर रविवार को असम कैबिनेट ने पाकिस्तानी नागरिक नेता अली तौकीर शेख के खिलाफ मामला दर्ज करने के महत्वपूर्ण निर्णय को मंजूरी दी थी। इसके बाद असम पुलिस की सीआईडी ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख एवं अज्ञात अन्य के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

    पुलिस मुख्यालय ने बताया है कि पाकिस्तानी नागरिक नेता अली तौकीर शेख के खिलाफ सीआईडी पीएस में यू/एस 48/152/61/197(1) बीएनएस, 2023 आरडब्ल्यू धारा 13(1) यूए(पी) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।सांसद गौरव गोगोई की पत्नी और ब्रिटिश नागरिक एलिजाबेथ गोगोई ने एनजीओ लीड पाकिस्तान के संस्थापक अली ताैकीर शेख के अधीन काम किया। अली तौकीर शेख पाकिस्तान में जल और जलवायु परिवर्तन मामलों के एक्‍सपर्ट माने जाते हैं और वह लीड नामक संस्‍था के संस्थापक निदेशक और पूर्व मुख्य कार्यकारी हैं।

    कैबिनेट ने डीजीपी को भारत विरोधी ताैकीर अली शेख के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। कैबिनेट ने यह भी निर्देश दिया था कि भारत में अली ताैकीर शेख के साथ जुड़े सभी व्यक्तियों और एजेंसियों की जांच की जाए।

    इसी बीच मुख्यमंत्री डाॅ सरमा ने एक्स हैंडल के माध्यम से कहा कि असम कैबिनेट के निर्णय के अनुसार पुलिस नेपाकिस्तानी नागरिक अली ताैकीर शेख और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्हाेंने कहा कि यह मामला देश की सुरक्षा के हित में महत्वपूर्ण है। इसे असम और भारत की जांच एजेंसियों को सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री ने गौरव गोगोई से वीजा और पासपोर्ट की जांच में सहयोग करने और उनसे इस मुद्दे पर काेर्ट जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने गौरव गोगोई की पत्नी से भी जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की भी अपील की।

    उल्लेखनीय है कि जोरहाट लोकसभा के सांसद गौरव गोगोई और मुख्यमंत्री के बीच पाकिस्तान को लेकर पिछले कुछ दिन से बयानबाजी हाे रही थी। मुख्यमंत्री के साथ ही असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने गौरव गोगोई एवं उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। जिसको लेकर राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है। दोनों ओर से प्रतिदिन आरोप और प्रत्यारोप का अभी दौर जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस ने चीन पर सैम पित्रोदा के बयान से किया किनारा
    Next Article पांच देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को अपने परिचय पत्र सौंपे
    shivam kumar

      Related Posts

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025

      इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना

      December 27, 2025

      धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं का बलिदान सर्वोच्च: योगी आदित्यनाथ

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version