Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जहरीले धुएं से वार्ड की जनता को बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे भाजपा पार्षद
    राज्य

    जहरीले धुएं से वार्ड की जनता को बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठेंगे भाजपा पार्षद

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हुगली। हुगली जिले की औद्योगिक उपगनरी रिषड़ा में मैत्री पथ के नजदीक जलने वाले कूड़े से निकलने वाला जहरीला धुआं रिषड़ा नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के लोगों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है। मामले को बार-बार स्थानीय प्रशासन के संज्ञान में लाने के बावजूद रिषड़ा के मैत्री पथ के पास कूड़ा जलना बंद नहीं हुआ है। कूड़े के ढेर से उठने वाले इस जहरीले धुएं से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित रिषड़ा थाने के अधिकारी और जवान भी परेशान हैं लेकिन वे भी इस मामले में लाचार दिख रहे हैं।

    रिषड़ा में अक्सर रात के समय उठने वाले इस धुएं के कारण रिषड़ा रेलवे स्टेशन से होकर यात्रा करने वाले हजारों लोगों को रोज परेशानी होती है। रिसड़ा नगरपालिका के कई वार्डों के लोगों के सांसों में जहर घोल रहे इस धुएं से वार्ड संख्या 10 सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्थानीय पार्षद और जिला भाजपा नेता मनोज सिंह ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि वे अपने वार्ड के लोगों को जहरीले धुएं के प्रकोप से बचाने के लिए रविवार सुबह से शाम तक रिषड़ा थाने के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे और रिषड़ा शहर की हवा में जहर घोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। यदि प्रशासन ने कारवाई नहीं की तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। बहरहाल, देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा पार्षद के इस भूख हड़ताल का स्थानीय प्रशासन पर क्या प्रभाव पड़ता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रिज में शार्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग 
    Next Article दिल्ली चुनाव परिणाम से उत्साहित शुभेंदु अधिकारी बोले – ‘अगर दिल्ली में बदलाव आ सकता है, तो बंगाल में भी होगा’
    shivam kumar

      Related Posts

      नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर

      August 5, 2025

      बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की

      August 5, 2025

      राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 10 अगस्त से बिहार में शुरू हाेने वाली मतदाता अधिकार यात्रा स्थगित

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के RML अस्पताल में चल रहा था इलाज
      • गुरु जी का पार्थिव शरीर पहुंचा विधानसभा, राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई
      • बेंगलुरु एफसी ने खिलाड़ियों और स्टाफ की सैलरी अनिश्चितकाल के लिए रोकी
      • टेक्सास के 50 से ज्यादा डेमोक्रेट्स के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
      • राजतंत्र समर्थित आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दुर्गा प्रसाई जेल से रिहा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version