Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों को संग्रहित करेगी भाजपा: सीपी सिंह
    Top Story

    झारखंड से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों को संग्रहित करेगी भाजपा: सीपी सिंह

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड से जुड़ी है श्रद्धेय अटल जी की अनेक स्मृतियां
    स्मृतियों को डिजिटलाइज्ड करने की है योजना
    14 फरवरी तक सभी जिलों की समिति करेगी संपर्क एवं संग्रह
    15 फरवरी से 15 मार्च तक सभी जिलों में होगा अटल विरासत सम्मेलन
    रांची। भाजपा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष में व्यापक रूप से पूरे देश में अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी। झारखंड प्रदेश भाजपा भी कार्यक्रम की तैयारी में जुट गयी है। शताब्दी आयोजन के लिए प्रदेश स्तरीय समिति बनी, जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू हैं। सह संयोजक पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह सहित शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, अनुज कुमार शामिल हैं।

    प्रदेश कार्यालय में आगामी कार्ययोजना पर प्रेसवार्ता करते हुए वरिष्ठ नेता एवं विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश भाजपा श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी स्मृतियों को संग्रहित करेगी। कहा कि सभी जिलों में गठित अटल शताब्दी आयोजन समिति जिला स्तर पर अपने जिलों से जुड़ी अटल जी की स्मृतियों का संग्रह करेगी।

    कहा कि झारखंड निर्माता अटल जी का झारखंड से गहरा जुड़ाव रहा था। उन्होंने अपने जीवन काल में अनेकों बार झारखंड के सुदूर ग्रामीण जिलों तक सड़क, रेल मार्ग से यात्राएं की थीं। कई जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं के आवास पर भी उनका जाना, विश्राम करना हुआ था। कई कार्यक्रमों में उनकी बड़ी सहभागिता हुई थी। झारखंड क्षेत्र में पार्टी के जनाधार को मजबूती प्रदान करने में अटल जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

    उन्होंने कहा कि इन सारी बातों जानकारियों को पार्टी शताब्दी वर्ष में संग्रह कर उसका डिजिटलाइजेशन करने की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता फोटोग्राफ या अन्य स्मृतियों की मूल प्रति नहीं रखेंगे, बल्कि उसकी कॉपी करा कर वापस कर दिया जायेगा। श्री सिंह ने बताया कि यह संग्रहण कार्य आगामी 14 फरवरी तक संपन्न होगा, जिसकी जिलों में प्रदर्शनी लगायी जायेगी।

    15 फरवरी से 15 मार्च तक जिला स्तर पर होगा अटल विरासत सम्मेलन
    श्री सिंह ने बताया कि पार्टी आगामी 15फरवरी से 15मार्च तक सभी जिलों ने अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन करेगी। कहा कि सम्मेलन में प्रबुद्धजन, विशिष्ट जन को आमंत्रित किया जायेगा। अटल जी के साथ कार्य कर चुके कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में सम्मानित भी किया जायेगा। प्रेसवार्ता में प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाइक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनएएसी रेटिंग को लेकर पलामू में सीबीआइ की छापेमारी, रजिस्ट्रार से की पूछताछ
    Next Article केंद्रीय बजट से झारखंड को विभिन्न योजनाओं में हजारों करोड़ की सौगात प्राप्त होगी- प्रतुल शाह देव
    shivam kumar

      Related Posts

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025

      महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version