Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव
    Top Story

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 13, 2025Updated:February 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। 14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची आ रही हैं। जिनके स्वागत में राजधानी के चौक-चौराहे को विशेष रूप से सजाया जा रहा हैं। जिससे राजधानी, वर्तमान में अत्यधिक स्वच्छ और आकर्षक दिखाई दे रही हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें तीन स्तरीय सुरक्षा तैनात किया जा रहा हैं। इस दौरान शहर भर में 1000 पुलिसकर्मी और 10 आईपीएस अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं।

    राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में होगी शामिल
    बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को रांची आएंगी। वहीं, 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा में आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सीधे राजभवन जाएंगी, जहां राष्ट्रपति के राजभवन पहुंचने के दौरान हरमू बाइपास पर ट्रैफिक को आधा से एक घंटा पहले रोक दिया जाएगा। राष्ट्रपति के काफिले की प्रगति के साथ ही ट्रैफिक को उसी अनुसार खोला जाएगा। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और कुछ स्थानों पर ड्रॉप गेट भी स्थापित किए जाएंगे। ट्रैफिक प्रबंधन के लिए हर सड़क पर ट्रैफिक डीएसपी, इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एएसपी सीसीआर सहित 10 आईपीएस, 20 से अधिक डीएसपी और जिला बल, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर भी तैनात किए जाएंगे। रांची पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल और सेना के जवान भी सुरक्षा में शामिल रहेंगे, जबकि रांची पुलिस, रैपिड एक्शन पुलिस, जैप, इको और जिला बल की लाठी पार्टी भी तैनात रहेगी। ऊंची इमारतों से सुरक्षाकर्मी निगरानी करेंगे और स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगे।

    14-15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर, रांची में 14 और 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं। उनके आगमन को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

    राष्ट्रपति आगमन को लेकर नो फ्लाई जोन घोषित
    राष्ट्रपति आगमन को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में आदेश जारी करते हुए दो दिन के लिए निर्धारित जगहों पर नो फ्लाई जोन घोषित किया गया हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड भाजपा को बेसहारा छोड़ दिया है आलाकमान ने
    Next Article अभ्यर्थियों ने किया जेपीएससी का पिंडदान, कहा- नहीं मिला जल्द अध्यक्ष तो विरोध तेज करेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम

      September 19, 2025

      ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत

      September 19, 2025

      झारखंड: 30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी ने उठा दिया बिहार में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलाव का मुद्दा
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version