Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मुख्यमंत्री ने 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों काे नियुक्ति पत्र सौंपा 
    राज्य

    मुख्यमंत्री ने 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों काे नियुक्ति पत्र सौंपा 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रुप से नवनियुक्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से आज विभिन्न विभागों के अंतर्गत नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं एवं श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

    नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा चयनित 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है।

    नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं में जल संसाधन विभाग के द्वारा नवचयनित 2,338 अभ्यर्थियों, योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत नवचयनित 1273 अभ्यर्थियों, ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत नवचयनित 759 अभ्यर्थियों, पथ निर्माण विभाग के द्वारा नवचयनित 530 अभ्यर्थियों लघु जल संसाधन विभाग अंतर्गत नवचयनित 484 अभ्यर्थियों, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत नवचयनित 478 अभ्यर्थियों, भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नवचयनित 430 अभ्यर्थियों तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से नवचयनित 49 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। मैं उन सभी विभागों को धन्यवाद देता हूं, जिनके द्वारा आप सभी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनः हम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की समस्याओं और जरूरतों से अवगत हो रहे हैं। हमलोगों को जिन समस्याओं या जरूरतों की जानकारी मिल रही है उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा। बड़े पैमाने पर बहाली भी की जाएगी। इसके लिए विभागों में रिक्त पड़े पदों को चिन्हित किया जा रहा है। वर्ष 2005 के पहले बिहार की स्थिति काफी दयनीय थी जिससे आप सभी भंलीभांति अवगत हैं। हमलोग प्रारंभ से ही बिहार को आगे बढ़ाने में लगे लग हुए हुए हैं। केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मैं आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से यही अपेक्षा करूंगा कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे। मैं एक बार फिर से आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीस करोड़ की अफीम खेती को किया गया नष्ट
    Next Article शैक्षणिक और अनुसंधान संगठनों के साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर केंद्रित हुआ पहला सम्मेलन 
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version