Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली में मतगणना शुरू, दोपहर तक साफ हो सकती है तस्वीर 
    देश

    दिल्ली में मतगणना शुरू, दोपहर तक साफ हो सकती है तस्वीर 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 8, 2025Updated:February 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली का मतदाता पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव में किस दल पर मेहरबान हुआ? इसका जवाब आज दोपहर तक मिलने की संभावना है। सभी 70 सीटों के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। इसके लिए दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में 19 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बैलेट पेपर की मतगणना पूरी होने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटर मशीन (ईवीएम) की बारी आएगी। मतगणना केंद्रों के आसपास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।

    एग्जिट पोल में भाजपा सबसे आगे
    अधिकांश एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सबसे बड़े दल के रूप में उभरने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। दिल्ली में इस बार 60.45 फीसद मतदान दर्ज किया गया है। कुल 94,51,997 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 50.42 लाख पुरुष और 44.08 लाख महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 403 तृतीय लिंग मतदाताओं ने भी मतदान में हिस्सा लिया।

    इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर
    भाजपा, आम आदमी पार्टी (आआपा) और कांग्रेस के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। उत्तरी दिल्ली के आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो, उत्तरी पूर्वी दिल्ली की सीटों के लिए दो , नई दिल्ली जिला की छह सीटों के लिए तीन, शाहदरा और दक्षिण जिले की पांच-पांच सीटों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र बनाया गया है। ईवीएम और वीवीपैट को 19 स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। इस बार चुनाव मैदान में 699 लोगों ने किस्मत आजमाई है। बड़े चेहरों में आआपा के अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मुख्यमंत्री आतिशी, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, भाजपा के विजेंद्र गुप्ता, प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी, अरविंद सिंह लवली, कांग्रेस के संदीप दीक्षित, अलका लांबा और देवेंद्र यादव प्रमुख हैं।

    इन सीटों पर सबकी नजर
    नई दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चौथी बार मैदान में हैं। यहां से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के पुत्र प्रवेश वर्मा और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के पुत्र संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा हैं। जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की प्रतिष्ठा दांव पर है। उन्होंने परंपरागत सीट पटपड़गंज को छोड़कर जंगपुरा को गले लगाया है। यहां सिसोदिया को भाजपा के तरविंदर सिंह मरवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी से चुनौती मिल रही है। पटपड़गंज से आआपा ने सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी कराने वाले शिक्षक अवध ओझा को मैदान में उतारा है। बल्लीमारान से कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन चौथी बार चुनाव मैदान में हैं। यहां से कांग्रेस ने हारून यूसुफ को टिकट दिया है। चांदनी चौक में भाजपा के सतीश जैन, आआपा के पुनरदीप साहनी और कांग्रेस के मुदित अग्रवाल मैदान में हैं।

    सुल्तानपुर माजरा से आआपा ने मौजूदा मंत्री मुकेश अहलावत पर भरोसा जताया है। भाजपा ने यहां से पहले मंगोलपुरी से चुनाव लड़ चुके कर्म सिंह कर्मा को टिकट दिया है। बाबरपुर से आआपा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय मैदान में हैं। गोपाल राय 10 साल से सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। ग्रेटर कैलाश से आआपा सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। बादली से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

    बिजवासन से भाजपा ने कैलाश गहलोत को उतारा है। वह आआपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। आआपा ने सुरेंद्र भारद्वाज और कांग्रेस ने कर्नल देवेंद्र सिंह सहरावत पर भरोसा जताया है। नरेला में मुकाबला आआपा के शरद चौहान, भाजपा के राज करण खत्री, और कांग्रेस की अरुणा कुमारी के बीच है। पटेल नगर में भाजपा के राजकुमार आनंद और आआपा के प्रवेश रत्न के बीच टक्कर है। नांगलोई जाट से दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रघुवेंद्र शौकीन सीट बचा पाते हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनटवा हांसदा ने संभाला जैक अध्यक्ष का पद, कहा-तय समय पर होगी मैट्रिक व इंटर परीक्षा
    Next Article पुलिस ने आठ गोवंशीय पशुओं  को कराया मुक्त, दो  गिरफ्तार 
    shivam kumar

      Related Posts

      मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह

      June 12, 2025

      बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा

      June 12, 2025

      ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version