Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»2026 विधानसभा चुनाव को लेकर 27 फरवरी को पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी ममता
    Jharkhand Top News

    2026 विधानसभा चुनाव को लेकर 27 फरवरी को पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगी ममता

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी 2026 विधानसभा चुनावों को लेकर 27 फरवरी को तृणमूल कांग्रेस की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में पार्टी की चुनावी रणनीति और संगठन में बड़े फेरबदल की घोषणा हो सकती है।

    यह बैठक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी, जिसमें पार्टी के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक पहले 2024 में होनी थी, लेकिन इसे टाल दिया गया था।

    बैठक से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ संगठनात्मक बदलावों को लेकर विस्तृत चर्चा की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, “इस बैठक में ममता बनर्जी संगठन में बड़े बदलावों की घोषणा कर सकती हैं और चुनाव की तैयारियों को लेकर अहम दिशा-निर्देश दे सकती हैं।”

    ममता बनर्जी लगातार पार्टी नेताओं को जनता से जुड़ने पर जोर दे रही हैं और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगी। बैठक में विधायकों और मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा हो सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जो नेता कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें टिकट से वंचित किया जा सकता है। ममता बनर्जी 15 साल की सत्ता के बाद जनता के सामने एक नई और प्रभावी टीम पेश करने की योजना बना रही हैं।

    इस बैठक में ममता बनर्जी मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठा सकती हैं। उन्होंने हाल ही में आरोप लगाया था कि विशेष रूप से दक्षिण 24 परगना जिले में ‘फर्जी वोटरों’ को जोड़ा जा रहा है। संभावना है कि वह पार्टी नेताओं को चुनावी सूची के पुनरीक्षण पर कड़ी निगरानी रखने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश देंगी।

    इस महत्वपूर्ण बैठक से तृणमूल कांग्रेस की 2026 चुनावी रणनीति तय करने की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनने की दिशा में पूरी मजबूती से आगे बढ़ रही हैं और इस बार वह पार्टी संगठन में नए बदलावों के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे समापन, मप्र को देंगे बड़ी सौगात
    Next Article पलामूः बालू माफिया का पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी व एक जवान घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version