Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, January 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
    Jharkhand Top News

    निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 13, 2026Updated:January 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस संक्रमण से दो लोगों की मौत के बाद झारखंड सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को सभी जिलों के सिविल सर्जनों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध मामले पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार निपाह वायरस एक बेहद खतरनाक ज़ूनोटिक बीमारी है, जो जानवरों से इंसानों में फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में शुरुआती बुखार, तेज सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश, मानसिक भ्रम, मस्तिष्क में सूजन (एन्सेफेलाइटिस) और गंभीर स्थिति में कोमा तक शामिल है। समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है।

    निपाह वायरस मुख्य रूप से फल खाने वाले चमगादड़ों से फैलता है। इसके अलावा संक्रमित सूअरों के संपर्क में आने, उनके मांस के सेवन या संक्रमित व्यक्ति के शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ जैसे लार और रक्त के सीधे संपर्क से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। विशेषज्ञों के अनुसार इस बीमारी की मृत्यु दर 40 से 75 प्रतिशत तक हो सकती है, जो इसे अत्यंत गंभीर बनाती है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों में सख्त निगरानी, त्वरित रिपोर्टिंग सिस्टम और जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। झारखंड सरकार निपाह वायरस की रोकथाम के लिए हर स्तर पर पूरी तरह तैयार है।

    Dr. Irfan Ansari Jharkhand Health Department Nipah virus alert Nipah virus prevention Nipah virus symptoms झारखंड स्वास्थ्य विभाग डॉ इरफान अंसारी निपाह वायरस अलर्ट निपाह वायरस रोकथाम निपाह वायरस लक्षण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
    Next Article 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
    shivam kumar

      Related Posts

      हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

      January 13, 2026

      झारखंड नगर निकाय चुनाव का रास्ता साफ: फरवरी में होगा मतदान, राज्यपाल ने शेड्यूल को दी हरी झंडी

      January 12, 2026

      रांची से लापता मासूम भाई-बहन की तलाश तेज, सूचना देने वाले को मिलेगा दो लाख का इनाम

      January 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      • निपाह वायरस को लेकर झारखंड हाई अलर्ट पर, स्वास्थ्य मंत्री ने सभी जिलों को किया सतर्क
      • हाथी की रहस्यमय मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
      • नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच आज कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी
      • देहरादून के मियांवाला के पार्थ परमार का उत्तराखंड अंडर-14 टीम में चयन, आज रवाना होगी टीम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version