Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अमेरिका, वाशिंगटन में जोरदार स्वागत, ट्रंप से होनी है मुलाकात 
    दुनिया

    प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अमेरिका, वाशिंगटन में जोरदार स्वागत, ट्रंप से होनी है मुलाकात 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस का दौरा पूरा कर अमेरिका की यात्रा पर राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। उनका विमानतल पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय समयानुसार सुबह 5ः32 बजे उन्होंने एक्स पर लिखा, ” थोड़ी देर पहले वाशिंगटन डीसी में उतरा हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं। हमारे देश अपने लोगों के लाभ और हमारे ग्रह के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

    प्रधानमंत्री मोदी का यहां पहुंचने पर भारतीय प्रवासियों ने भी जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “सर्दी की ठिठुरन में गर्मजोशी भरा स्वागत। ठंड के मौसम के बावजूद वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों ने मेरा बहुत ही विशेष स्वागत किया है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।” इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री ने यह जानकारी एक्स पर साझा करते हुए लिखा, ” गबार्ड से भारत-अमेरिका मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। वह भारत की हमेशा प्रबल समर्थक रही हैं।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी के ब्लेयर हाउस में ठहरेंगे। उनके आगमन से पहले ब्लेयर हाउस में अमेरिकी ध्वज की जगह भारतीय ध्वज लगाया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक होनी है। मोदी बुधवार को फ्रांस से अमेरिका के लिए रवाना हुए। यह उनकी दो देशों की यात्रा का दूसरा चरण है। वह 10 फरवरी को फ्रांस पहुंचे थे।

    प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यक्तिगत और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बैठक होनी हैं। वो उन चंद विश्व नेताओं में शामिल हैं, जो ट्रंप के 20 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद अमेरिका की यात्रा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका की यात्रा के दौरान व्यापारी नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म ‘छावा’ के म्यूजिक लॉन्चिंग पर विक्की कौशल की जैकेट ने खींचा सबका ध्यान
    Next Article रूस से लौटे मार्क फोगेल ने की राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात, जेल से छुड़ाने के लिए जताया आभार 
    shivam kumar

      Related Posts

      पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की राजनीतिक सक्रियता से प्रधानमंत्री ओली नाराज

      June 12, 2025

      आईएमएफ ने नेपाल के आर्थिक सुधारों के लिए 42.7 मिलियन डॉलर को मंजूरी दी

      June 12, 2025

      नेपाल-भारत के बीच कनेक्टिविटी और संयुक्त साझेदारी से ही समृद्धि संभव : विदेश मंत्री डॉ. राणा

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version