Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान सरकार ने पीओके प्रदर्शनकारियों की अधिकतर मांगें मानीं, समझौते पर किए हस्ताक्षर
    दुनिया

    पाकिस्तान सरकार ने पीओके प्रदर्शनकारियों की अधिकतर मांगें मानीं, समझौते पर किए हस्ताक्षर

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2025Updated:October 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान सरकार ने प्रदर्शनकारियों की अधिकतर मांगें मान ली हैं और शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही पीओके में बीते कई दिनों से चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन खत्म हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीओके में कई दिनों से चल रही अशांति को समाप्त करने के लिए संघीय सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (जेके-जेएएसी) के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए।

    समझौते पर हस्ताक्षर उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल और जेके-जेएएसी के बीच दो दिनों में दो दौर की वार्ता के बाद किए गए। समझाैते के बाद प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने कहा कि सभी मुद्दों का सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान हो गया है। वार्ता में शामिल संघीय सरकार के संसदीय कार्य मंत्री तारिक फजल चौधरी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि हमारे वार्ता प्रतिनिधिमंडल ने जेके-जेएएसी के साथ एक अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रदर्शनकारी अपने घर लौट रहे हैं। सभी सड़कें फिर से खुल गई हैं।

    मंत्री ने कहा कि यह शांति की जीत है। उन्होंने एक्स पर समझौते की प्रति भी साझा की, जिसमें वार्ता के दाैरान लिए गए 12 निर्णयों और 13 अतिरिक्त बिंदुओं का जिक्र है।समझौते में कहा गया है कि एक और दाे अक्टूबर की विभिन्न घटनाओं में मारे गए लोगों को कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) के बराबर आर्थिक लाभ दिया जाएगा। साथ ही गोली लगने से घायल लोगों को प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाएगा जबकि प्रत्येक मृतक के परिवार के एक सदस्य को 20 दिनों के भीतर सरकारी नौकरी दी जाएगी।

    गाैरतलब है कि इससे पहले जेके-जेएएसी, पीओके सरकार और संघीय मंत्रियों के बीच उच्च वर्ग के विशेषाधिकारों और शरणार्थियों के लिए आरक्षित सीटों को लेकर पिछले हफ़्ते हुई वार्ता विफल हो गई थी। तब से विरोध प्रदर्शन हो रहे थे। पीओके में बीते कई दिनों से हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शन में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और सैंकड़ों घायल हुए।इससे पहले पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग ने कहा था कि वह पीओके में जारी हिंसा से बेहद चिंतित है और उसने अत्यधिक बल प्रयोग और संचार व्यवस्था ठप होने की निंदा की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशांति प्रस्ताव को लेकर अमेरिकी धमकी के बाद राजी हुआ हमास, ट्रंप ने इजराइल को गाजा में कार्रवाई तत्काल रोकने को कहा
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को देंगे बड़ी सौगात, 62000 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत करेंगे
    shivam kumar

      Related Posts

      खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी

      June 19, 2026

      अमेरिका के कैलिफोर्निया में एयर फोर्स का बी-52 बॉम्बर क्रैश, आठ लोगों की मौत

      June 16, 2026

      नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद

      June 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव के बाद सियासी बयानबाजी तेज, प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर साधा निशाना
      • खतरे में अमेरिका-ईरान शांति समझौता, लेबनान पर इजरायल ने बरसाये बम, 18 मरे, तेहरान ने बातचीत रोकी
      • ओसीपी की ब्लास्टिंग से धंसी ग्रामीण सड़क, भड़के ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य
      • कोयला तस्करी केस में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, अभिषेक के करीबी पूर्व एसडीपीओ के खिलाफ एफआइआर
      • ममता को एक और झटका, पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version