Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में रेखा गुप्ता, आज शाम पहली कैबिनेट बैठक के बाद लेंगी यमुना का जायजा
    देश

    शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में रेखा गुप्ता, आज शाम पहली कैबिनेट बैठक के बाद लेंगी यमुना का जायजा

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगेः रेखा गुप्ता
    नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने मंत्रियों के साथ आज शाम को पहली कैबिनेट बैठक करेंगी। कैबिनेट बैठक के बाद वह दिल्ली के यमुना घाट का दौरा करेंगी। इसके माध्यम से वह एक तरह से यमुना सफाई का संदेश देंगी, जो दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा और अहम मुद्दा रहा था।

    रेखा गुप्ता और उनके सहयोगी मंत्रियों ने आज दोपहर यहां रामलीला मैदान में शपथ ली। इसी के साथ 26 साल से अधिक समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सत्ता को तरस रही भाजपा की सत्ता में वापसी हो गई। शपथ ग्रहण के बाद मीडिया को बताया गया कि आज शाम को रेखा गुप्ता अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ कैबिनेट बैठक करेंगी। उसके बाद आज शाम को ही वह यमुना का जायजा भी लेंगी। आज शाम को छह बजे अंतर्राज्यीय बस अड्डे के निकट वासुदेव घाट पर आरती भी होगी, जिसमें मुख्यमंत्री जा सकती हैं।

    बुधवार शाम को पार्टी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने राजनिवास जाकर राज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। आज दोपहर रामलीला मैदान में उन्होंने अपने छह सहयोगी मंत्रियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा, मप्र के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, दिल्ली के सभी सांसद, केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

    शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित दिल्ली के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है। प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए हम दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाएंगे। आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीलंकाई पुलिस देखती रह गई, भाड़े के हत्यारे ने कोर्ट में अंडरवर्ल्ड सरगना को मार दी गोली
    Next Article दिल्ली में शपथ ग्रहण के बाद राजग की हुई बैठक, बिहार, बंगाल समेत सभी आगामी चुनाव दृढ़ता के साथ लड़ने का फैसला
    shivam kumar

      Related Posts

      शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच

      June 28, 2025

      बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी

      June 28, 2025

      मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार

      June 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शेफाली जरीवाला के घर पहुंची फॉरेंसिक टीम, मुंबई पुलिस ने शुरू की जांच
      • बेंगलुरु भगदड़ मामला: केंद्र सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों के निलंबन को मंजूरी दी
      • मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार
      • मणिपुर में हथियारों का जखीरा बरामद
      • नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version