Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंकाई पुलिस देखती रह गई, भाड़े के हत्यारे ने कोर्ट में अंडरवर्ल्ड सरगना को मार दी गोली
    दुनिया

    श्रीलंकाई पुलिस देखती रह गई, भाड़े के हत्यारे ने कोर्ट में अंडरवर्ल्ड सरगना को मार दी गोली

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी के हल्फ्सडॉर्प अदालत परिसर के कोर्ट नंबर 5 के अंदर पुलिस के कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच अंडरवर्ल्ड सरगना गनेमुल्ले संजीवा की हत्या से गंभीर सवाल उठे हैं। पुलिस प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुद्धिका मनातुंगा ने माना कि हत्यारों ने इस तथ्य का फायदा उठाया कि पुलिस वकीलों की जांच नहीं करती। मनातुंगा ने स्वीकार किया कि सुरक्षा व्यवस्था में खामियां रहीं। उन्हें ठीक करने के लिए भविष्य में कदम उठाए जाएंगे।

    द आइसलैंड न्यूज पेपर के अनुसार, दोनों हत्यारे वकील के वेश में पहुंचे। इनमें एक महिला है। इस महिला ने हथियार पहुंचाने में मदद की। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आरोपित बंदूकधारी कुख्यात सुपारी किलर है। गोलीबारी के बाद हत्यारे ने भागने से पहले हथियार को अदालत कक्ष के अंदर फेंक दिया। पुलिस को संदेह है कि यह हत्याकांड दुबई से संचालित प्रतिद्वंद्वी अंडरवर्ल्ड गिरोह ने करवाया।

    पुलिस प्रवक्ता बुद्धिका मनातुंगा के अनुसार, गनेमुल्ला संजीवा उर्फ संजीव कुमार समररत्ने को 19 फरवरी की सुबह लगभग 9:50 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बूसा जेल से अदालत परिसर लाया गया। सशस्त्र एसटीएफ अधिकारियों को अदालत कक्ष के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी, इसलिए वे बाहर प्रवेश द्वार के पास ही रुके रहे। कोर्ट कक्ष में अंडरवर्ल्ड सरगना संजीव को पुलिस की निगरानी में बैठाया गया। जांच में साफ हुआ है कि हत्यारा उसके पहुंचने से पहले ही अदालत कक्ष में दाखिल हो चुका था। वहां उसकी महिला साथी पहले से मौजूद थी। जैसे ही संजीव को कटघरे पर पहुंचाया गया, हत्यारे ने उसपर पिस्तौल से दनादन पांच फायर झोंक दिए। अदालत कक्ष में गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। इस दौरान हत्यारा अपनी महिला साथी के साथ भाग गया। संजीव को तुरंत कोलंबो नेशनल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ देर बाद उसे दम तोड़ दिया।

    कोलंबो क्राइम डिवीजन ने पेलियागोडा और नुगेगोडा आपराधिक जांच डिवीजन के सहयोग से इस हत्याकांड की जांच शुरू की है। पुलिस रिकॉर्ड में गनेमुल्ले संजीवा पर हत्या के करीब 60 केस दर्ज हैं। वह अंडरवर्ल्ड गतिविधि में शामिल होने के अलावा, मादक पदार्थों की तस्करी, जबरन वसूली और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल रहा है। उसे दो साल पहले 2023 में जाली पासपोर्ट के साथ भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। वह भारत से निर्वासित होने पर श्रीलंका पहुंचा था।

    जांच अधिकारी पश्चिमी प्रांत के वरिष्ठ उप महानिरीक्षक संजीव धर्मरत्ने के अनुसार, गनेमुल्ले संजीवा की हत्या के लिए जिम्मेदार बंदूकधारी को पुट्टलम के पल्लविया में पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान श्रीलंका सेना के पूर्व कमांडो मोहम्मद अस्मान के रूप में हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश में शहीद दिवस शुक्रवार को, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गए
    Next Article शपथ ग्रहण के बाद एक्शन में रेखा गुप्ता, आज शाम पहली कैबिनेट बैठक के बाद लेंगी यमुना का जायजा
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम का नेपाल के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

      May 11, 2025

      इमरान खान की पार्टी पहुंची हाईकोर्ट, कहा-उन्हें रिहा किया जाए

      May 11, 2025

      डोनाल्ड ट्रंप का दावा- भारत और पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version