Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एक दशक में बदला मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्रः अश्वनी वैष्णव 
    देश

    एक दशक में बदला मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्रः अश्वनी वैष्णव 

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केन्द्रीय इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्वनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि पिछले एक दशक में भारत के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग पहले से ही ‘मेक इन इंडिया’ के तहत चार्जर्स, बैटरी पैक, यूएसबी तार, कीपैड, डिस्प्ले असेंबली, कैमरा मॉड्यूल, लिथियम आयन सेल, स्पीकर और माइक्रोफोन तैयार कर रहा है।

    वैष्णव ने एक्स पर कहा कि अब इनके घटकों और चिप्स के उत्पादन को बढ़ाकर मूल्य शृंखला में गहरे तक जाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। 1950 और 1990 के बीच प्रतिबंधात्मक नीतियों ने विनिर्माण को रोक दिया। ‘मेक इन इंडिया’ उस प्रवृत्ति को उलट रहा है।

    उल्लेखनीय है कि कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा था कि बैटरी, इलेक्ट्रिक मोटर और ऑप्टिक्स जैसे क्षेत्रों में रिवोल्यूशन आ रहा है। इससे दुनिया बदल रही है। इसका भागीदार बनने के लिए देश में इनका बड़े स्तर पर उत्पादन होना चाहिए। चीन इस मामले में हमसे आगे है।

    केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में खिलौनों से लेकर मोबाइल फोन, डिफेंस इक्विपमेंट से लेकर ईवी मोटर्स तक फिर से उत्पादन शुरु हो रहा है। ‘मेक इन इंडिया’ की दृष्टि भारत को एक वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाना है। ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम आत्मनिर्भरता, उत्पादन को बढ़ावा दे रहा है और नौकरियों का निर्माण कर रहा है।

    वैष्णव ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण में महत्वपूर्ण प्रगति की है। वर्ष 2014 में सिर्फ 2 मोबाइल निर्माण इकाइयों से लेकर आज 300 से अधिक तक, इस क्षेत्र में तेजी से विस्तार हुआ है। मोबाइल फोन निर्माण का मूल्य काफी हद तक बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2014 में 18,900 करोड़ रुपये के मोबाइल बने वहीं वित्त वर्ष 2024 में 4.22 लाख करोड़ के मोबाइल बने। 2014 में जहां इनका निर्यात नगण्य था, अब यह 1.29 लाख करोड़ पार कर गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तराखंड के बाद गुजरात में भी लागू होगा यूसीसी, सरकार ने समिति की गठित 
    Next Article संघ लोक सेवा आयोग ने दिसंबर 2024 के लिए भर्ती परिणाम घोषित किए
    shivam kumar

      Related Posts

      जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

      October 12, 2025

      इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव

      October 12, 2025

      कनाडा की विदेश मंत्री भारत दौरे पर आज पहुंच रही हैं नई दिल्ली, दोनों देशों के संबंधों में सुधार की उम्मीदें बढ़ीं

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version