Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप का सपना, गाजा का युद्धग्रस्त क्षेत्र बने दुनिया का बड़ा रियल एस्टेट केंद्र
    दुनिया

    ट्रंप का सपना, गाजा का युद्धग्रस्त क्षेत्र बने दुनिया का बड़ा रियल एस्टेट केंद्र

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सपना है कि गाजा पट्टी का युद्धग्रस्त क्षेत्र दुनिया का बड़ा रियल एस्टेट केंद्र बने। ट्रंप ने रविवार को गाजा के पुनर्विकास के लिए अपनी योजनाओं को दोगुना करते हुए यह संकेत दिए। न्यू ऑरलियंस में सुपर बाउल की यात्रा के दौरान ट्रंप ने एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा-‘हम जल्द ही मध्य पूर्व में स्थिरता लाने जा रहे हैं।’

    सीएनएन की खबर में ट्रंप की इस योजना की जानकारी दी गई है। ट्रंप ने कहा-” मुझे लगता है कि फिलिस्तीनियों या गाजा में रहने वाले लोगों को एक बार और वापस जाने की अनुमति देना बड़ी गलती है। हम नहीं चाहते कि हमास वापस जाए। हमास और लोग इसे एक बड़ी रियल एस्टेट साइट के रूप में सोचें। संयुक्त राज्य अमेरिका इसका मालिक बनने जा रहा है। हम धीरे-धीरे बहुत कुछ करेंगे। हमें कोई जल्दी नहीं है। हम गाजा पट्टी को विकसित करेंगे। ”

    संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, हमास और इजराइल के युद्ध ने गाजा के 90 फीसद लोगों को विस्थापित कर दिया है। ट्रंप ने पहली बार मंगलवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह प्रस्ताव दिया था। ट्रंप ने बाद में इस क्षेत्र के लिए अपने दृष्टिकोण को एक नए “रिवेरा” के रूप में वर्णित किया। नेतन्याहू ने ट्रंप की इस योजना को क्रांतिकारी माना है। उन्होंने कहा कि यह ट्रंप की रचनात्मक दृष्टि है। संयुक्त राज्य अमेरिका से स्वदेश लौटने के बाद रविवार को नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी चर्चा कामयाब रही। ट्रंप ने इजराइल की सुरक्षा पर उसके दृष्टिकोण को हर तरह से सही बताया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका अब स्टील और एल्युमीनियम के आयात पर लगाएगा 25 प्रतिशत टैरिफ
    Next Article ढाका में बंगबंधु के ध्वस्त किए आवास पर पहुंची सीआईडी ​​क्राइम सीन यूनिट 
    shivam kumar

      Related Posts

      ईरान ने इजराइल से युद्ध विराम की पुष्टि की, तेल अवीव खामोश, तेहरान के मिसाइल हमले में चार की मौत

      June 24, 2025

      कतर जाने वाली उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काठमांडू एयरपोर्ट पर गुजारनी पड़ी रात

      June 24, 2025

      ईरान ने ट्रंप की एक नहीं सुनी, इजराइल पर मिसाइल दागी, बज रहे सायरन

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version