Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»श्रीलंका में अभूतपूर्व बिजली संकट
    दुनिया

    श्रीलंका में अभूतपूर्व बिजली संकट

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलंबो। श्रीलंका में नोरोचोलाई पावर प्लांट के ठप पड़ जाने से बिजली संकट गहरा गया है। द्वीप के कई जिलों में कम से कम शुक्रवार तक शॉर्ट पावर कट लगाए जाने की आशंका है। नोरोचोलाई पावर प्लांट की अभी पूरी तरह मरम्मत नहीं हो सकी है। इसके बाद उसे मुख्य ग्रिड से जोड़ा जाएगा। इस बीच कोयला बिजली संयंत्र को भी जल्द से जल्द ठीक करने के प्रयास जारी हैं। इस पूरी कवायद में एक हफ्ते तक का समय लग सकता है।

    डेली मिरर ने सरकारी स्वामित्व वाले बिजली उत्पादक और आपूर्तिकर्ता सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रविवार से देश को बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सवा दो करोड़ आबादी वाले देश के कई जिलों में बिजली कटौती की जा रही है। ऊर्जा मंत्रालय ने रविवार को हुए देशव्यापी ब्लैक आउट को गंभीरता से लिया है। मंत्रालय ने इसकी जांच का आदेश दिया है।

    श्रीलंका के बिजली और ऊर्जामंत्री कुमारा जयकोडी ने ब्लैकआउट के लिए एक बंदर को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि यह बंदर पनादुरा पावर स्टेशन में ट्रांसमिशन लाइन से टकरा गया था। बंदर का शव कल सुबह साइट के पास मिला है। हालांकि, इंजीनियरों ने कहा है कि नेशनल ग्रिड को तत्काल अपडेट करने की आवश्यकता है। सरकार ब्लैकआउट के बाद अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान पर बोर्ड अधिकारियों से विचार-विमर्श कर रही है।

    विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि पूरे सिस्टम को अधिक तापीय संयंत्रों और जलविद्युत संयंत्रों और एक मजबूत ग्रिड के साथ उन्नत करने के लिए तत्काल कदम नहीं उठाए गए तो देशव्यापी कटौती करनी पड़ेगी। इससे पूरा देश अंधेरे में डूब जाएगा। इस बीच सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के अध्यक्ष तिलक सियाम्बलपतिया ने आश्वासन दिया कि बिजली बहाल करने के समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रीय जल आपूर्ति और जल निकासी बोर्ड ने जनता से बिजली पूरी तरह से बहाल होने तक पानी बचाने की अपील की है। श्रीलंका के लोगों को 2022 की गर्मियों में कई महीनों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाजा पट्टी में फिर छिड़ सकता है युद्ध
    Next Article एकीकृत स्वास्थ्य और यूनानी चिकित्सा पर आज से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विज्ञान भवन में, राष्ट्रपति करेंगी उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका की एंट्री से इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव की स्थिति और बिगड़ी

      June 22, 2025

      अमेरिका ने ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम, ट्रंप ने कहा-ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए

      June 22, 2025

      मलेशिया के जोहोर राज्य में तेल भंडारण फैसिलिटी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version